गांवों को मुख्य मार्गो से जोड़ने के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं के तहत बने सड़कों की स्थिति बदहाल हो जाने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महासमुंद जिले के सरायपाली विकास खण्ड के कुटेला रोड़ जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण बरसात में लोगों को काफी तकलीफ उठानी पड रही है। सबसे ज्यादा जद्दोजहद स्कूली छात्र-छात्राओं को करना पड़ता है। सड़क पर कब हादसा हो जाये कुछ नहीं कहा जा सकता।
महासमुंद जिले के सरायपाली विकास खण्ड के कुटेला से अंतरझोला तक की सड़क की दूरी 15 किलोमीटर है। यह सडक 2018 में 1 करोड़ 78 लाख की लागत से बनाई गई थी। सड़क बनने के 3 साल बाद ही सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी। यह सड़क गांव से शहर को जोड़ती है। लगभग 20 गांव के ग्रामीण इस सड़क से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए आना जाना करते हैं। इस सड़क पर 3 हायर सेकेंडरी स्कूल भी हैं। बच्चों को स्कूल आने जाने में भी परेशानियां होती हैं। स्थानीय लोग और छात्र का कहना हैं कि आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को ले जाते व ले आते समय भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी का कहना हैं कि, सड़क 2018 में बनाई गयी थी, जिसका 5 वर्ष का समय जुलाई 2023 में समाप्त हो चुका है। इस वर्ष फिर से सड़क बनाने का प्रपोजल बनाकर भेजा गया है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी काम शुरु कर दिया जायेगा।
गौर हो कि जब हर 5 साल में इस मार्ग का निर्माण किया जाता हैं तो फिर जुलाई 2023 में सड़क की अवधि पूर्ण हो जाने के बाद आखिर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के आला अधिकारी किस बात का इंतजार कर रहे थे? 2023 में यदि प्रपोजल बनाकर भेज दिया जाता, तो आज तक यह सड़क बन जाती और ग्रामीणों को इस खराब सड़क में चलने की नौबत नहीं आती। बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि, प्रसाशन इस सड़क को कब तक बना पाती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...