रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जल्द ही देश के ऊर्जा क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करने जा रही है। देश की प्रमुख कंपनी करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने रायपुर में अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर निर्माण यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को सौंपा है। इस परियोजना में 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा।
इस निवेश से न केवल छत्तीसगढ़ को देश के सबसे बड़े ट्रांसफॉर्मर निर्माण केंद्रों में स्थान मिलेगा, बल्कि यह स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा। कंपनी की योजना है कि यहां से पूरे भारत को उन्नत तकनीक वाले ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई की जाए।
नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक जैन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान प्रस्तावित यूनिट की तकनीकी विशेषताओं, संभावित रोजगार अवसरों और राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में इसके प्रभाव पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निवेश का स्वागत करते हुए कहा, “यह केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के सपने की दिशा में छत्तीसगढ़ का ठोस कदम है। राज्य सरकार इस परियोजना को हरसंभव सहयोग देगी।”
यह फैक्ट्री देश की सबसे आधुनिक ट्रांसफॉर्मर यूनिटों में से एक होगी, जो “मेक इन छत्तीसगढ़” अभियान को मजबूती देगी और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
प्रमुख लाभ:
300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश
सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार
पूरे देश को होगी ट्रांसफॉर्मर सप्लाई
छत्तीसगढ़ बनेगा ऊर्जा क्षेत्र का मजबूत केंद्र
इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और छत्तीसगढ़ के इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी उपस्थित रहीं।
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...