Google Analytics Meta Pixel आंजनेय विश्वविद्यालय का पहला स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया - Ekhabri.com

आंजनेय विश्वविद्यालय का पहला स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया

रायपुर।असफलता से कभी हार नहीं माननी चाहिए। असफलता से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि भविष्य में बेहतर अवसर मिलें। यह बातें आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने शनिवार को आंजनेय विश्वविद्यालय के पहले स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जब आप विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, तो पहले दिन से ही परीक्षाओं की तैयारी करते रहें ताकि परीक्षा के समय दबाव महसूस न हो। साथ ही उन्होंने स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

IMG 20240811 WA0033
IMG 20240811 WA0033

 

गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि विश्वविद्यालय का गरीब और ग्रामीण बच्चों की सहायता करने का उद्देश्य गर्व की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह विश्वविद्यालय भविष्य में भारत के शीर्ष दस विश्वविद्यालयों में अपनी जगह बनाएगा।

 

स्थापना दिवस के मौके पर कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की नींव जिस उद्देश्य के साथ रखी गई थी, वह शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय ने पहले वर्ष में ही अकादमिक और शैक्षणिक कार्यों में उत्कृष्टता का परिचय दिया है। “एक छात्र, एक खेल” की नीति पर भी कार्य हो रहा है। हमारा विश्वविद्यालय शोध कार्यों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और साथ ही कमजोर वर्ग की शिक्षा पर भी ध्यान दे रहा है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र से कोई भी वंचित न रहे।

 

डायरेक्टर जनरल डॉ. बी. सी. जैन ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आंजनेय विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने में मदद करेगा। बड़े सपनों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, जिसके लिए अपनी क्षमता के अनुसार स्वयं को विकसित करना होगा। लगातार प्रयासरत रहें और सफलता के लिए कम्फर्ट ज़ोन से बाहर आना आवश्यक है।

Read Also  तोते-मैना घर में रखने पर वन विभाग का नोटिस, एक हफ्ते में छोड़ने का आदेश

 

कुलपति डॉ. टी. रामा राव ने कहा कि विश्वविद्यालय ने एक वर्ष की यात्रा पूरी कर ली है, जो एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हमारे विश्वविद्यालय का विज़न ‘विद्या परम बलम’ है और उसी तरह सभी को अपने ज्ञान को सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाना है। इसके लिए संकल्पित होकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

IMG 20240811 WA0034
IMG 20240811 WA0034

स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों के गानों और संगीत की प्रस्तुतियाँ दीं। छत्तीसगढ़ के करमा नृत्य की मधुरता के साथ बॉलीवुड डांस में “हम न मिलेंगे कभी” और “चांस पर डांस मार ले” जैसे ग्रुप डांस हुए। संगीत कार्यक्रम में “क्या हुआ तेरा वादा”, “लिख जो खत तुझे” जैसी मधुर धुनों के साथ ही गिटार पर “वैसे तो मन मेरा” की सुंदर धुनें सुनाई दीं।

IMG 20240811 WA0031
IMG 20240811 WA0031

कार्यक्रम के दौरान वर्षभर की अकादमिक, सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम की संयोजिका एवं डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. प्रांजलि गनी ने अंत में आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, अधिकारीगण, संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *