रायपुर, 26 अप्रैल 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को गुणवत्ता के आधार पर देश के टॉप-100 शैक्षणिक संस्थानों में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह बात आज अपने निवास कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में कही।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोरबा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ जिलों में राष्ट्रीय मॉडल कॉलेज विकसित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन जिलों में डीएमएफ (जिला खनिज निधि) की पर्याप्त राशि उपलब्ध है, जिसका उपयोग कर विश्वस्तरीय संस्थान तैयार किए जा सकते हैं। इन संस्थानों को विषय विशेष के मॉडल महाविद्यालय के रूप में स्थापित किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के विद्यार्थी आकर्षित होंगे।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ को वैश्विक आयाम देने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विशेष रणनीति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में नवीन शिक्षा नीति के तहत ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ नीति को भी अपनाया जाए, ताकि विद्यार्थियों को व्यावसायिक और समसामयिक ज्ञान का सीधा लाभ मिल सके।
बस्तर विश्वविद्यालय को 100 करोड़ रुपये का अनुदान
उच्च शिक्षा सचिव डॉ. भारतीदासन ने बैठक में बताया कि प्रधानमंत्री उषा योजना के तहत बस्तर विश्वविद्यालय को मेरु योजना (बहु विषयक शिक्षा एवं शोध विश्वविद्यालय) के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है। उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 2024-25 से प्रदेश के 7 शासकीय एवं 17 निजी विश्वविद्यालयों के साथ 335 शासकीय और 321 निजी महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू कर दी गई है।
रुसा योजनाओं और नई पहल पर भी चर्चा
डॉ. भारतीदासन ने रुसा 1.0 और 2.0 योजनाओं के तहत हुए कार्यों की प्रगति, प्राध्यापकों की पदोन्नति और विभिन्न पदों पर भर्तियों की स्थिति की भी जानकारी दी। आगामी कार्ययोजनाओं में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’, कौशल उन्नयन, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का विस्तार और कौशल आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना प्रमुख लक्ष्य हैं।
बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजू एस., उच्च शिक्षा आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...