Google Analytics Meta Pixel प्रेमी निकला प्रेमिका का हत्यारा, पहचान छिपाने पेट्रोल से जलाया चेहरा, पुलिस ने सुलझाई बोरी में मिली लाश की गुत्थी - Ekhabri.com

प्रेमी निकला प्रेमिका का हत्यारा, पहचान छिपाने पेट्रोल से जलाया चेहरा, पुलिस ने सुलझाई बोरी में मिली लाश की गुत्थी

अमलीडीह के हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेमी ने ही अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर उसके चेहरे और शरीर को पेट्रोल से जलाया था। शव के टुकड़े कर बोरियों में भरकर जंगल और नहर किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

दरअसल 13 अप्रैल 2024 को बालोद क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह के नहर किनारे एक जली-कटी लाश मिली थी, जिसका सिर, हाथ, पैर एक बोरी में मिला था। दूसरे दिन अमलीडीह के जंगल में जली-कटी लाश का धड़ मिला। चेहरा जलने के कारण पहचान मुश्किल हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की और जल्द ही हत्या का मामला दर्ज कर जांच में लिया।

 

मामले की गंभीरता को देखेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। थाना प्रभारी बालोद और साइबर सेल प्रभारी को अज्ञात महिला के शव की पहचान एवं आरोपी की पतासाजी के लिए विशेष टीम बनाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

जांच टीम ने आसपास के जिलों दुर्ग, धमतरी, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर मोहला के पुलिस से संपर्क कर महिला गुम इंसान की जानकारी प्राप्त की गई। पीएम रिपोर्ट में मृतिका का नसबंदी होना पाया गया था, जिसके आधार पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मितानीन के माध्यम से मृतिका की पहचान के प्रयास किए गए।

 

ऐसे हुई मृतका की पहचान

 

घटना स्थल का तकनीकी डाटा लेकर एनालिसिस किया गया। टीम ने लगातार आसपास के गांव जाकर और कोटवार की मीटिंग लेकर गुम महिला की जानकारी प्राप्त की। मुखबिर से सूचना मिली कि डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बकलीटोला में एक महिला कई दिनों से लापता है। पुलिस ने बकलीटोला जाकर लापता महिला के संबंध में जांच की।

Read Also  कृषक उन्नति योजना के कार्यक्रम में बोले एमपी के सीएम यादव, छत्तीसगढ़ में किसानों के घर हो रही धन वर्षा

 

 

स्वरूप धुर्वे ने बताया कि उसकी पत्नी प्रमिला ध्रुर्वे 10 अप्रैल से लापता है और मायके में भी नहीं है। प्रमिला के मां से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि प्रमिला ने अपनी बेटियों के लिए दो जोड़ी पायल ली थी। पुलिस ने घटना के फोटोग्राफ दिखाए तो बुधनतीन बाई ने नाक की फूली, अंगूठी, पायल और नेलपालिश के आधार पर अपनी बेटी की पहचान की।

 

ऐसे मिला क्लू, पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी

 

मृतिका की पहचान प्रमिला ध्रुर्वे के रूप में होने पर उसके कॉल डिटेल के आधार पर लगभग 15-20 लोगों से पूछताछ की गई। इससे पता चला कि प्रमिला 10 अप्रैल से डारागांव निवासी दीपक साहू के साथ थी। पुलिस ने दीपक साहू का तकनीकी डाटा और घटना स्थल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उससे पूछताछ की। प्रारंभ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया।

 

कड़ाई से पूछताछ होने पर दीपक साहू ने बताया कि 10 अप्रैल को उसने प्रमिला को अपने घर लाकर संबंध बनाया, फिर शाम को उसे घर छोड़ दिया। वापस आते समय उसे फिर अपने घर बुलाया। रात में दोनों शराब पीकर सोए थे, तभी दीपक की नींद खुली और उसने सुना कि प्रमिला किसी से मोबाइल पर बात कर रही है। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ और दीपक ने गुस्से में आकर प्रमिला को मारा, फिर हत्या करने की नीयत से सिर को पकड़कर चौखट में पटक दिया, जिससे प्रमिला बेहोश हो गई। इसके बाद दीपक ने प्रमिला की साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Read Also  नहीं मिली केन्द्र से आर्थिक मदद- सिंहदेव

 

फिर पहचान मिटाने के लिए दीपक ने प्रमिला के चेहरे और शरीर को पेट्रोल से जलाया। फिर हसिया से सिर, पैर, और हाथ को काटकर दो अलग-अलग बोरियों में भरकर अमलीडीह नहर के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी दीपक साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त बाइक, रस्सी, बोरी और हसिया को गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ खामोश

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।...

103 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का भूमिपूजन, रायपुर में बड़ा विकास कदम

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *