अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। हमलावर की पहचान एफबीआई ने थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के तौर पर की है, जो बटलर काउंटी क्षेत्र का रहने वाला था। उसकी उम्र 20 साल थी। पूर्व राष्ट्रपति पर हमला करते ही उनके सीक्रेट एजेंट ने हमलावर को तत्काल मार गिराया। गोलीबारी में ट्रंप घायल हुए हैं, उनके अलावा रैली में शामिल दो अन्य लोग भी जख्मी हुए। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
गोलीबारी के दौरान वहां मौजूद के एक चश्मदीद ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि हमले से पहले उसने पुलिस और सीक्रेट सर्विस को छत पर हो रही संदिग्ध के गतिविधि को लेकर चेतावनी दी थी। उसने पुलिस को वहां राइफल होने के बारे में भी बताया था। चश्मदीद ने बताया, “मैंने देखा कि हमारे सामने वाली बिल्डिंग की छत पर एक संदिग्ध नीचे लेटकर निशाना लगा रहा था, जो हमसे लगभग 50 फीट की दूरी पर था। हम वहां छत पर लेटकर निशाना लगा रहे संदिग्ध की ओर इशारा कर रहे थे।” उसने बताया, “उसके पास एक राइफल थी, जिसे हम साफ तौर पर देख सकते थे। पुलिस नीचे जमीन पर इधर-उधर गश्त लगा रही थी और हम लगातार उनसे कह रहे थे कि छत पर एक आदमी राइफल के साथ है। पुलिस ने हमारी बातों को नजरअंदाज कर दिया।”
चश्मदीद ने बताया, “जब हम संदिग्ध की ओर इशारा कर रहे थे, तो सीक्रेट सर्विस हमारी तरफ देख रही थी और मुझे याद है कि वहां गोलियां चलने लगी।” जब उससे पूछा गया कि क्या उसे यकीन है कि छत पर मौजूद संदिग्ध ने ही ट्रंप पर गोली चलाई है? इस पर उसने कहा, “एक सौ प्रतिशत, क्योंकि वह व्यक्ति कम से कम 4 मिनट से छत पर था और इस दौरान वह लगातार ट्रंप की ओर निशाना साध रहा था।”
गौर हो कि इस जानलेवा हमले के दौरान 78 वर्षीय रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। हमलावर ने रैली में मौजूद एक ट्रंप समर्थक को भी मार डाला। साथ ही 2 अन्य समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रंप जिस मंच से भाषण दे रहे थे, वहां से करीब 120 मीटर की दूरी पर एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के छत से हमला हुआ था। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप पर हुए इस हमले की सभी नेताओं ने निंदा भी की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...