Google Analytics Meta Pixel खतरनाक थे मंसूबे: आतंकियों ने इस नापाक देश में ली थी चीनी से आग लगाने की ट्रेनिंग - Ekhabri.com

खतरनाक थे मंसूबे: आतंकियों ने इस नापाक देश में ली थी चीनी से आग लगाने की ट्रेनिंग

उत्तर से दक्षिण भारत तक फैला हुआ था जाल
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार आतंकियों के हवाले से रोजाना नित-नए खुलासे हो रहे हैं। इसमें इन आतंकियों के कितने खतरनाक मंसूबे थे इसका भी खुलासा हो रहा है। पाकिस्तान से ट्रेनिंग पाकर भारत आए इन आतंकियों का मकसद देशभर में आगजनी कर भारत की अर्थव्यवस्था को अस्थिर कर उसे चोट पहुंचाने की थी। भारी जान-माल का नुकसान हो यही ये आतंकी चाहते थे। यही कारण है कि इनका जाल उत्तर से दक्षिण भारत तक फैला हुआ था। इन आतंकियों को आग लगाने के नए-नए तरीके सिखाए गए थे ताकि अलग-अलग जगहों पर समय और स्थिति के हिसाब से इसका इस्तेमाल किया जा सके। इन्हें चीनी से भी आग लगाने की ट्रेनिंग पाकिस्तान में मिली थी। गिरफ्तार आतंकियों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग के दौरान आग लगाने के कई तरीके बताए गए थे। उन्हें आग लगाने के अलग-अलग तरीके बताए गए थे। आतंकियों को देश में जगह-जगह तेल के टैंकर, रिफाइनरी व महत्वपूर्ण इमारतों में आग लगाकर जान-माल का बड़े पैमाने पर नुकसान करने का आदेश दिया गया था। उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाना था। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में मौजूद आतंकियों से पूछताछ में ये खुलासा हुआ है। दूसरी तरफ उसैदुर रहमान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। वहीं ओसामा के चाचा हुमैद उर रहमान ने कोतवाली, प्रयागराज में शुक्रवार शाम को सरेंडर कर दिया। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम प्रयागराज भेजी जा रही है। हुमैद ने विस्फोटक व हथियारों को छिपाकर रखा था।
चीनी में पोटेशियम क्लोराइड मिलाकर बड़े पैमाने पर करने वाले थे आगजनी
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों को बताया गया था कि चीनी में पोटेशियम क्लोराइड मिलाकर बड़े पैमाने पर आग लगाई जा सकती है। इसके अलावा आग लगाने के और भी तरीके बताए गए थे। आतंकियों को कहा गया था कि भारत में एक साथ कई जगहों पर बड़े पैमाने पर आग लगानी है। आग से बड़ा नुकसान होने पर भारत की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचेगी। आतंकियों को ट्रेनिंग के दौरान हथगोले भी चलाना सिखाया गया था। हथियारों को रखना, उन्हें संभालना व चलाना सिखाया गया था। इसके अलावा आईईडी बनाना भी सिखाया गया था। पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेकर आए ओसामा व जीशान को अन्य लोगों को ट्रेनिंग देनी थी। इसके अलावा देश को दहलाने की साजिश में गिरफ्तार किए गए छह आतंकी मामले में स्पेशल सेल की जांच में ये बात सामने आई है कि आतंकी ओसाम का चाचा हुमैद उर रहमान व पिता उसैदुर रहमान ही इस मॉड्यूल के मास्टरमाइंड है। ये कहा जा सकता हैकि ये इन मॉड्यूल के सबसे अहम कड़ी हैं। इन दोनों भाइयों ने ही इस मॉड्यूल को खड़ा किया था। उसैदुर रहमान के कहने पर हुमैद ने ओसामा व जीशान को आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान में भेजा था। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हुमैद उर रहमान व उसैदुर रहमान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।  दुबई में बैठा उसैदुर रहमान हुमैद को निर्देश देता रहता था। उसैदुर रहमान आईएसआई के संपर्क में था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

पत्नी, भाई और रिश्तेदार ने मिलकर पति की गला दबाकर हत्या की…गिरफ्तार आरोपी

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम बिनौरी थाना पलारी के इलाके में 29 मार्च की रात राम कुमार साय की लाश उनके घर के खेत में मिली। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की हत्या गला दबाकर...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...

MP Politics: संगठन को नई धार देने में जुटी कांग्रेस, टैलेंट हंट से तलाशे जा रहे नए चेहरे

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्य प्रदेश में दलबदल के चलते सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस अब संगठन को फिर से मजबूत करने के मिशन पर काम कर रही है। पार्टी नेतृत्व ने साफ संकेत दिए हैं कि अब जमीनी स्तर से लेकर मीडिया...