विशेष किशोर पुलिस इकाई तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों में क्षमता निर्माण हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
रायपुर। राज्य के थानों में पदस्थ विशेष किशोर पुलिस इकाई के नोडलछत्तीसगढ़ पुलिस एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के थानों में पदस्थ विशेष किशोर पुलिस इकाई के नोडल अधिकारी तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों में क्षमता निर्माण हेतु 2 दिवसीय कार्यशाला (30 जून एवं 01 जुलाई 2022) का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा द्वारा किया गया। कार्यशाला में राज्य के विभिन्न जिलों से 140 प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं। जिन्हें बच्चों से संबंधित कानून, कानूनों में हुए संशोधन एवं बाल हितैषी थानों का सुगमतापूर्वक संचालन के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जावेगा। उद्घाटन समारोह में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा ने कहा कि बच्चें राष्ट्र का भविष्य हैं एवं बच्चों के संरक्षण की दिशा में पुलिस की भूमिका अत्याधिक महत्वपूर्ण है। बच्चों के संरक्षण एवं विधि का उल्लंघन करने वाले किशोर बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाने की दिशा में पुलिस का दायित्व महत्वपूर्ण है। इसलिए आवश्यक है कि बाल संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले पुलिस के साथ-साथ अन्य सभी पुलिसकर्मियों को भी इस दिशा में प्रशिक्षित किया जावे। छत्तीसगढ़ पुलिस अधिकारियों एवं यूनिसेफ ने इस दिशा में एक सराहनीय पहल की है, जो लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ श्री अशोक जुनेजा एवं यूनिसेफ की ओर से सी.ए.पी. विशेषज्ञ, यूनिसेफ श्याम सुधीर बंदी द्वारा तैयार की गई मार्गदर्शिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(प्रशासन), प्रदीप गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(यो/प्र.), विवेकानंद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(नक्स.आॅप.),एस.सी. द्विवेदी, पुलिस महानिरीक्षक(अअवि), डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक(अअवि) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यूनिसेफ की ओर से सी.ए.पी. विशेषज्ञ, यूनिसेफ श्याम सुधीर बंदी, चाईल्ड प्रोटेकशन स्पेशिलिस्ट, यूनिसेफ चेतना देसाई एवं चाईल्ड प्रोटेकशन अधिकारी, यूनिसेफ प्रियंका सेठी एवं कॉउसिल फॉर सिक्योर जस्टिस संस्था से निमिषा श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...