- अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारियों ने अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल को दी सौजन्य भेंट और सौगातें
- मूक-बधिर बच्चों के सांकेतिक भाषा में किए गए स्वागत और आभार से भाव-विभोर हुए अधिकारी
रायपुर। अर्पण कल्याण समिति द्वारा संचालित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत बच्चों की देख-रेख व शिक्षा के माध्यम से भविष्य निर्माण के कार्य को अत्यन्त पुनीत बताते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट प्रा. लि. (बैकुण्ठ-तिल्दा) के अधिकारियों ने भाव-विभोर होकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। अल्ट्राटेक सीमेंट (ईस्ट) के सीईओ आशीष पनपालिया के मार्गदर्शन में अधिकारीगण उक्त विद्यालय में अध्ययनरत मूक-बधिर बच्चों से स्नेह भेंट करने पहुँचे थे।

राजधानी स्थित राजेन्द्रनगर की बजाज कॉलोनी (सेक्टर-1) के इस विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित था। अधिकारियों ने शालेय व्यवस्था, अध्ययन-अध्यापन और बच्चों की देख-भाल पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने एक-एक कक्षा में जाकर बच्चों से भेंट कर उन्हें अपने स्नेह से अभिभूत किया। मूक-बधिर बच्चों ने जब सांकेतिक भाषा में अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारियों का स्वागत किया और उपहार देने के लिए आभार व्यक्त किया तो अधिकारीगण भाव-विभोर हो गए। इस अवसर पर अल्ट्राटेक सीमेंट के स्टेट हेड संजय ठाकुर, युनिट हेड देवनाथ गुहा, एचआर हेड विकास वर्मा, सीएसआर हेड रूपेन पटनायक, मार्केटिंग हेड आर एस राठौर के साथ ही नगर निगम के पूर्व महापौर व मौजूदा सभापति प्रमोद दुबे उपस्थित थे। इस मौके पर रायपुर नगर निगम के सभापति श्री दुबे ने अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारियों को बताया कि दूसरे शहरों से अध्ययन के लिए आए बच्चों के लिए यहाँ छात्रावास की सुविधा भी है। छात्रावास के साथ ही भोजन, कपड़े इन बच्चों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट के द्वारा अपने सामाजिक सरोकारों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करने पर श्री दुबे ने प्रसन्नता जाहिर की। स्टेट हेड श्री ठाकुर ने समिति के कार्य को अत्यन्त पुनीत बताकर सराहा वहीं युनिट हेड श्री गुहा ने इन बच्चों के बीच आकर आत्मसंतुष्टि मिलने की बात कही और मूक-बधिर बच्चों की प्रतिभा को सराहा। एचआर हेड श्री वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि ये बच्चे अपने तेज दिमाग के जरिए तरक्की के आसमान को नाप लेंगे। सीएसआर हेड श्री पटनायक ने अल्ट्राटेक सीमेंट की ओर से इन बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। मार्केटिंग हेड श्री राठौर ने बच्चों की सेवा को ईश्वर की सच्ची सेवा बताया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों के लिए पेयजल, शिक्षा सहित अन्य जरूरतों का प्रबन्ध कंपनी द्वारा दिया जा रहा है। अल्ट्राटेक सीमेट की ओर से बच्चो की थेरेपी के लिए आर्थिक मदद दी गई और उपहार स्वरूप इन बच्चों को पानी की बोतल व स्नैक्स प्रदान किए गए। इस सादे व संक्षिप्त कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, संचालक डॉ. राकेश पाण्डेय, मृत्युंजय शुक्ला, प्राचार्य कमलेश शुक्ला, मोनिका गुप्ता आदि मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...