भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानि 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। देशभर में इस दिन बप्पा की शुभ मुहूर्त में स्थापना की जाएगी। मान्यता है मूर्ति स्थापना शुभ मुहूर्त में और सूर्यास्त से पहले कर लेना चाहिए। इससे घर-परिवार पर गौरी पुत्र गजानन की कृपा दृष्टि बनी रहती है। गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक 10 दिन बप्पा की पूजा- आरती करना चाहिए। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी पर गणपति की स्थापना के शुभ मुहूर्त, स्थापना की विधि, भोग और मंत्र।
गणेश चतुर्थी पर बप्पा की स्थापना के लिए 3 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। भादों माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 03.01 पर शुरू होगी और 7 सितंबर 2024 को शाम 05.37 तक रहेगी।
गणेश जी स्थापना मुहूर्त – सुबह 07.36 – सुबह 09.10
मध्याह्न काल मुहूर्त – दोपहर 11.03 – दोपहर 01.34
तीसरा शुभ मुहूर्त – दोपहर 01.53 – दोपहर 03.27
मूर्ति स्थापना के लिए ये है सबसे शुभ समय
गणेश पुराण के मुताबिक गणपति का जन्म चतुर्थी तिथि और चित्रा नक्षत्र में मध्याह्न काल, यानी दिन के दूसरे पहर में हुआ था. 7 सितंबर को ये शुभ काल सुबह 11.20 बजे से शुरू हो रहा है.
गणेश चतुर्थी पूजा सामग्री
मिट्टी के गणेशजी की प्रतिमा, कुमकुम, हल्दी, अक्षत, सुपारी, सिंदूर, गुलाल, लौंग, जनेऊ, लाल रंग का वस्त्र, पूजा की चौकी, चौकी पर बिछाने का पीला कपड़ा, दूर्वा, कपूर, पंचमेवा, दीपक,धूप, पंचामृत, मौली, फल, गंगाजल, कलश, फल, नारियल, चंदन, केला, फूल माला, आम के पत्ते, अष्टगंध।
गणेश चतुर्थी पर स्थापना विधि
गणेश चतुर्थी पर सूर्योदय से पूर्व स्नान के बाद धुले कपड़े पहनें. जहां मूर्ति स्थपाना करनी है वहां सफाई कर व्रत का संकल्प लें।
शुभ मुहूर्त में पूजा की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर चावल रखें। चौकी पर दाहीने ओर कलश स्थापित करें। कलश में ब्रह्मांड के देवी-देवता विराजित होते हैं।
अब चौकी पर गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करें।
मूर्ति पर आम के पत्ते से जल और पंचामृत थोड़ा सा छिड़ें. अब उन्हें जनेऊ पहनाएं। पूजा की सारी सामग्री अर्पित करें।
मोदक, लड्डू का भोग लगाएं। गणेश चालीसा, गणेश स्त्रोत का पाठ करें और धूप दीप जलाकर आरती करें। इसी तरह शाम को भी आरती करें।
गणेश जी के प्रिय फूल – मल्लिका, जाती, गुलाब, चंपा,गेंदा, कमल और कनेर के फूल प्रिय हैं। इन्हें ही चढ़ाएं।
गणेश जी के प्रिय पत्ते – दूर्वा, धतूरा, आंक, बेलपत्र, शमी पत्र, केला, कनेर
गणेश जी के प्रिय भोग – मोदक, लड्डू, मखाने की खीर, केला, मालपुआ, नारियल
गणेश जी के मंत्र
ऊं श्री गणेशाय नम:
ॐ गं हेरम्बाय नमः
ॐ गं धरणीधराय नमः
ॐ गं महागणपतये नमः
ॐ गं लक्षप्रदाय नमः
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...