रायपुर, 11 अगस्त 2025।खाद्य विभाग के आदेश के तहत 31 मार्च 2024 की स्थिति में प्रदेश के सभी जिलों में संचालित 13,779 उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। इस जांच में 894 दुकानों में कुल 7,891.73 टन चावल की कमी पाई गई।
जिन दुकानों में स्टॉक में कमी मिली, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। विभाग ने 101 दुकानों का आबंटन निलंबित किया, 72 दुकानों का आबंटन निरस्त किया, 19 दुकानों के संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराई, और 194 दुकानों के खिलाफ वसूली के लिए आरआरसी जारी की है।
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के निरीक्षण और सत्यापन की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।










