सोना के गहने खरीदते समय हमेशा मन में शंका रहती है कि पता नहीं दुकानदार ने उस शुद़धता वाला गहना दिया है या नहीं जैसा दुकानदार ने दावा किया है। आपके मन की इसी शंका को दूर करने के लिए मोदी सरकार ने ऐसा ऐप लांच किया है, जो सोने के गहनों की गुणवत्ता और शुद़धता बता देगा। यानी आप इस ऐप के जरिए आप पता कर सकते हैं कि गोल्ड की क्वालिटी क्या है और ये कितना खरा है।
उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने एक मोबाइल ऐप BIS-Care लॉन्च किया है। इसका उपयोग उपभोक्ता, आईएसआई और हॉलमार्क गुणवत्ता प्रमाणित उत्पादों की प्रामाणिकता की जांच के लिए कर सकते हैं। इसे किसी भी एंडॉयड फोन से ऑपरेट किया जा सकता है। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के तीन पोर्टल भी लॉन्च किए। बीआईएस देश में मानक निर्धारित करने वाला राष्ट्रीय मानक निकाय है। अब तक, इसने 358 उत्पादों के लिए 20,866 मानक और अनिवार्य मानक निर्धारित किए हैं। आईएसआई मार्क 1955 से भारत में औद्योगिक उत्पादों के लिए एक मानक-अनुपालन का चिह्न है। हॉलमार्क सोने के आभूषणों के लिए गुणवत्ता प्रमाणन है।
पासवान ने कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। बीआईएस-केयर मोबाइल ऐप पर, उपभोक्ता आईएसआई और हॉलमार्क गुणवत्ता प्रमाणित उत्पादों की प्रामाणिकता की जांच कर सकते हैं और शिकायतों को भी दर्ज करा सकते हैं। हिंदी और अंग्रेजी में काम करने वाले इस ऐप को, किसी भी एंड्रॉयड फोन पर संचालित किया जा सकता है और इसे गुगल प्ले स्टोर से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बीआईएस ‘कंज्यूमर एंगेजमेंट’ पर एक पोर्टल विकसित कर रहा है, जो उपभोक्ता समूहों के ऑनलाइन पंजीकरण, प्रस्तावों को जमा कराने और उसके अनुमोदन और शिकायत प्रबंधन की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने मानकों को अनिवार्य बनाने के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों के निर्माण में बीआईएस की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बीआईएस ने 368 उत्पादों के लिए क्यूसीओ जारी करने में मदद करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि 239 उत्पादों के लिए क्यूसीओ तैयार करने पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘मानकों के अनिवार्य होने के बाद, घरेलू और विदेशी, दोनों ही निर्माताओं को उनका अनुपालन करना होगा।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...