Google Analytics Meta Pixel देश के इस बैंक ने ब्याज दरों में की कटौती, सस्ता होगा घर और गाड़ी खरीदना - Ekhabri.com

देश के इस बैंक ने ब्याज दरों में की कटौती, सस्ता होगा घर और गाड़ी खरीदना

अनलॉक-1 शुरू होने के साथ ही कुछ अच्छी खबरें आपके लिए आने लगी हैं। हाल ही में 2 बड़े सरकारी बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद अब देश के दूसरे सबसे बड़े पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है। पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को बेहद कम ब्याज दरों में होम लोन और ऑटो लोन देगा। बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक ने कर्ज पर रेपो दर से जुड़ा ब्याज 0.40 प्रतिशत सस्ता करने की सोमवार को घोषणा की। अब यह ब्याज दर 7.05 प्रतिशत से कम होकर 6.65 प्रतिशत हो जाएगी। इससे पहले पिछले सप्ताह ने भी ब्याज दरों में कटौती की थी।

बैंक ने एक बयान में बताया कि इसके अलावा सभी परिपक्वता अवधि के कर्ज के लिये सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.15 प्रतिशत कम की गयी है। बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दर को भी 0.50 प्रतिशत घटाकर 3.25 प्रतिशत कर दिया है। बैंक ने कहा कि संशोधित दरें एक जुलाई से प्रभावी होगी। एवहीं आवास ऋण कंपनी एचडीएफसी ने ब्याज दरों में 0.15 प्रतिशत की कटौती की है। ऋण की लागत में आ रही कमी के बीच एचडीएफसी ने आवास ऋण पर ब्याज दरों में कटौती की है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित कई अन्य ऋणदाताओं ने ब्जाज दरों में कटौती की है। कंपनी ने बयान में कहा, एचडीएफसी ने आवाास ऋण पर अपनी खुदरा प्रधान ऋण दर (आरपीएलआर) में 0.15 प्रतिशत की कटौती की है।

बता दें कि देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यूको बैंक ने होम लोन और कार लोन सस्ता कर दिया है। बैंक ने रेपो रेट आधारित कर्ज की ब्याज दर में 0.40 प्रतिशत कटौती कर इसे 6.90 प्रतिशत पर ला दिया है।  यह कटौती रिजर्व बैंक द्वारा हाल ही में रेपो दर में की गई कटौती का लाभ ग्राहकों को पहुंचाने वाला कदम है। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को अपने सभी अवधि के ऋणों पर कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण ब्याज दर (एमसीएलआर) को एक जून से 0.25 प्रतिशत घटाने की घोषणा की। बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इसके बाद उसके एक साल की अवधि के ऋण पर सालाना ब्याज दर घटकर 7.70 प्रतिशत रह जाएगी। अभी यह 7.95 प्रतिशत है। इसी तरह छह महीने की अवधि वाले ऋण की ब्याज दर 7.60 प्रतिशत और मासिक ऋण की ब्याज दर 7.50 प्रतिशत होगी।  बैंक ने कहा कि उसने रिजर्व बैंक के रेपो दर से जुड़े ऋणों की ब्याज दर भी 0.40 प्रतिशत घटाकर 6.85 प्रतिशत कर दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *