Google Analytics Meta Pixel रायपुर में जुटे प्रदेशभर के हजारों कर्मचारी:पैदल कौशल्या मंदिर पहुंचकर जलाया 'नियमितीकरण की दीया - Ekhabri.com

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के हजारों कर्मचारी:पैदल कौशल्या मंदिर पहुंचकर जलाया ‘नियमितीकरण की दीया

रायपुर में अनियमित कर्मचारियों ने अपने नियमितीकरण की मांग के तहत आंदोलन तेज कर दिया है। शनिवार शाम रायपुर से चंदखुरी तक पदयात्रा निकाली गई। अब रविवार को प्रदेशभर के कर्मचारी रायपुर में जुटे हैं। मांग सिर्फ एक इन्हें नियमित किया जाए। सबसे पहले छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें 54 विभागों के 45 हजार संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मनोकामना को लेकर प्रदर्शनकारी चंदखुरी में माता कौशल्या के दरबार पहुंचे। राजकीय गीत अरपा पैरी की धार गाते हुए कर्मचारी पदयात्रा निकालते दिखे। करीब 10 हजार के आस-पास कर्मचारी पैदल सफर करते हुए कौशल्या मंदिर गए और यहां नियमितीकरण का मनोकामना दीपक जलाकर मुराद मांगी कि इन्हें सरकार नियमित कर दे। घोषणा पत्र में छटनी नहीं करने का वादा था, लेकिन कई विभागों में जैसे शिक्षा/पंचायत/ग्रामीण विकास/स्वास्थ्य विभाग से छटनियां कर दी गई हैं। इससे अनियमित कर्मचारियों में आक्रोश है। इस वजह से अब एक बार फिर कर्मचारियों की नियमितीकरण की मांग की ओर ध्यान दिलाने रविवार को प्रदेश के कर्मचारी रायपुर में जुटे हैं।

इस वजह से उम्मीद बढ़ी
सरकार ने दो महीने पहले प्रदेश के सभी विभागों से अनियमित कर्मचारियों की जानकारी मांगी थी। इसके बाद खुद प्रदेश सरकार के मंत्री अमरजीत भगत ने दावा किया कि, प्रदेश के कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। बीते कुछ समय में राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में संविदा कर्मचारियों को नियमित किया गया है। इससे प्रदेश के संविदा कर्मचारी भी आशान्वित हैं कि चुनावी वर्ष में इनकी निर्णायक संख्या को देखते हुए सरकार इनके नियमितीकरण के लिए कोई न कोई कदम जरूर उठाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...