रायपुर, 07 अप्रैल 2025।कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू) के जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “स्क्रिप्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग” कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन फिल्म लेखक और निर्देशक सतीश जैन ने किया।
सतीश जैन ने उद्घाटन सत्र में कहा कि तकनीक भले ही आगे बढ़ गई हो, लेकिन एक अच्छी कहानी वह होती है, जो दिल को छू जाए। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे तकनीकी दक्षता के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं की गहराई को भी समझें।
कार्यशाला के विषय विशेषज्ञ राजकुमार दास ने कहा कि एक कहानी की आत्मा उसकी सरलता, सच्चाई और भावनाओं में होती है। एक सफल लेखक वही होता है जो समाज और जीवन के हर पहलू को गहराई से समझे।
कुलपति महादेव कवरे ने कहा कि कहानी कहने की कला सिर्फ मनोरंजन नहीं, समाज को दिशा देने का भी माध्यम है। उन्होंने इस पहल को विद्यार्थियों के रचनात्मक विकास के लिए सराहनीय बताया।
कार्यशाला के संयोजक और जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मोहंती ने बताया कि इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के साथ-साथ विभिन्न संबद्ध कॉलेजों से 110 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें अग्रसेन महाविद्यालय, महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, दिग्विजय कॉलेज (राजनांदगांव), और महर्षि वाल्मीकि कॉलेज (भानुप्रतापपुर, कांकेर) शामिल हैं।
तकनीकी सत्र में “कहानी कहने की कला और विज्ञान” पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान कथानक, चरित्र निर्माण, संवाद लेखन और प्लॉट स्ट्रक्चर जैसे बिंदुओं पर गहराई से विचार हुआ। प्रतिभागियों को एक लघु फिल्म दिखाकर पटकथा लेखन की बारीकियों को समझाया गया।
अंत में अतिथि व्याख्याता गुलशन वर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...