अमेरिका के पावकेट स्थित एक आइस एरीना में हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतकों में हमलावर भी शामिल है, जिसने घटना के बाद खुद को गोली मार ली। यह घटना डेनिस एम. लिंच एरिना में हुई, जहां कई स्कूलों के छात्रों की भागीदारी वाला हॉकी कार्यक्रम चल रहा था। उस समय एरीना में बड़ी संख्या में छात्र और उनके अभिभावक मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि हमलावर ने संभवतः अपने ही परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया। मृतकों में एक छोटी बच्ची भी शामिल है। गोली लगने से घायल तीनों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पावकेट पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी स्कूलों ने पुष्टि की है कि उनके सभी छात्र सुरक्षित हैं और परिवारों से पुनर्मिलन की व्यवस्था की जा रही है।
बता दें कि प्रोविडेंस के ठीक उत्तर में और मैसाचुसेट्स राज्य की सीमा पर बसा पावकेट लगभग 75,000 लोगों का शहर है। यह राज्य का चौथा सबसे बड़ा शहर है। रोड आइलैंड के गवर्नर डैन मैक्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि रोड आइलैंड स्टेट पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा, “मैं इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं।”
घटना के बाद एरीना के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हेलीकॉप्टर से भी निगरानी की गई। यह घटना ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई शूटिंग के कुछ महीने बाद हुई है, जो रोड आइलैंड से कुछ ही मील दूर है। दिसंबर में प्रोविडेंस में ब्राउन यूनिवर्सिटी की बारस एंड होली इंजीनियरिंग बिल्डिंग में एक आदमी ने फायरिंग की, जिसमें दो स्टूडेंट्स की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...