Google Analytics Meta Pixel शिक्षा के जरिए समाज में सहिष्णुता-सौहार्द्र जैसी भावनाओं का विकास होता है: राज्यपाल उइके - Ekhabri.com

शिक्षा के जरिए समाज में सहिष्णुता-सौहार्द्र जैसी भावनाओं का विकास होता है: राज्यपाल उइके

राज्यपाल उइके शिक्षा सम्मान समारोह में हुई शामिल
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज शिक्षा सम्मान समारोह में शामिल हुई। उन्होंने समारोह में प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों, तकनीकी-गैर तकनीकी संस्थानों तथा कोचिंग संस्थान सहित कुल 38 शैक्षणिक इकाईयों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि शिक्षा सम्मान में प्रदेश के उच्च शिक्षा से लेकर प्रारंभिक और प्राथमिकता शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले संस्थाओं को शामिल किया गया। राज्यपाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुओं के मार्गदर्शन और शिक्षण संस्थानों के प्रयास न केवल समाज को मार्गदर्शित करती है बल्कि देश का भविष्य तय करती है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि मुझे प्राप्त शिक्षा-दीक्षा का परिणाम है कि मैं इस मुकाम तक पहुंच पाई हूं। हमारी शिक्षा ही हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। शिक्षा और संस्कार से निर्मित व्यवहार का ही परिणाम है कि व्यक्ति अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर पाता है। राज्यपाल ने कहा कि यह सर्वविदित है कि शिक्षा सामाजिक और व्यक्तिगत रूप से मानव जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। हम अपने जीवन में शिक्षा के महत्व को नजरअंदाज नहीं कर सकते। उचित शिक्षा हमें व्यक्तिगत और सामाजिक मानकों को बनाए रखने में मदद करती है। इसलिए आधुनिक शिक्षा पद्धति में विज्ञान के साथ-साथ सामाजिक विज्ञान का समावेश और सामंजस्य होना बेहद आवश्यक है। शिक्षा पद्धति में बदलावों की मांग के अनुरूप, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने की राह पर है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से ही सक्षम बनाने की कोशिश की गई है। जब हम सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए बच्चों के शैक्षणिक वातावरण को सकारात्मक और प्राकृतिक बनाएंगे तभी उनका व्यक्तित्व विकास बेहतर ढंग से हो पाएगा। राज्यपाल उइके ने कहा कि हमारे देश में गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर, अरविन्दो, डॉ. राधाकृष्णन, डॉ. अबुल कलाम आजाद जैसे महन शिक्षाविद रहे हैं, जिन्होंने शिक्षकों के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। सभी शिक्षण संस्थाएं इस दिशा में कार्य करते हुए समाज के युवाओं को मार्गदर्शित करेंगे।
हमें समझना होगा कि देश के विद्यार्थी ही हमारा भविष्य हैं
उन्होंने कहा कि हमें समझना होगा कि देश के विद्यार्थी ही हमारा भविष्य हैं तथा उनकी मौलिकता, कल्पनाशीलता ही हमारी अनमोल संपदा है। उनके जीवन को गढ़ने का महत्वपूर्ण दायित्व शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों पर है। आधुनिक समय की मांग है कि शिक्षकों को, विद्यार्थियों से मित्र और मार्गदर्शक की तरह व्यवहार करना चाहिए। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार थे कि ह्यहमें ऐसी शिक्षा चाहिए, जिससे चरित्र का निर्माण हो, मन की शांति बढ़े, बुद्धि का विकास हो और मनुष्य, अपने पैरों पर खड़ा हो सके।
-शिक्षा के जरिए समाज में सहिष्णुता, सौहार्द्र और पारस्परिक सहयोग जैसी भावनाओं का विकास होता
उन्होंने कहा कि शिक्षा के जरिए समाज में सहिष्णुता, सौहार्द्र और पारस्परिक सहयोग जैसी भावनाओं का विकास होता है। दूरदराज के क्षेत्रों में जागृति लाने में शिक्षा, महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किन्तु इन क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार चुनौतीपूर्ण भी है। ऐसे अनेकों शिक्षक और शैक्षणिक संस्थान हैं, जोे सुदूर अंचलों में असुविधाओं के बावजूद ज्ञान की रौशनी फैला रहे हैं। ऐसे सभी शिक्षकों और संस्थाओं की उन्होंने सराहना भी की। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि आवश्यकता इस बात की भी है कि शिक्षा प्राप्त करने के बाद श्रेष्ठ विद्यार्थी, शिक्षक बनने के लिए आगे आयें, तभी शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य सार्थक हो पाएगा। राज्यपाल सुश्री उइके ने शिक्षा सम्मान कार्यक्रम के आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह कार्यक्रम शैक्षणिक संस्थानों को अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए और अधिक प्रोत्साहित व प्रेरित करेगा।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *