Google Analytics Meta Pixel बस्तर में दिखे बाघ,एक विशेष प्रजाति का - Ekhabri.com

बस्तर में दिखे बाघ,एक विशेष प्रजाति का

जगदलपुर। टाइगर रिजर्व एरिया में एक नहीं बल्कि करीब दस से ज्यादा बाघ घूम रहे हैं। इन दस बाघों में से पांच की तस्वीरें ट्रेप कैमरे में भी कैद हो गई है। यही नहीं बाकी बाघों के मल के नमूनों को भी देहादून स्थित फारेंसिक लैब ने ओके रिपोर्ट दे दी है। यह पहला मौका है जब इंद्रावती टाइगर रिजर्व से बाघ की तस्वीरें बाहर आई हैं। इससे पहले इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों की मौजूदगी की जानकारी उनके पद चिन्हों, मल और बाघ के छोड़े हुए शिकार से ही मिलती थी, लेकिन हाल ही में टाइगर रिजर्व एरिया में अफसरों ने कैमरे लगाने का काम किया था। यह पूरा काम गोपनीय तरीके से किया गया था। इस बीच वर्ष 2020 में मार्च की 3 तारीख को फिर वर्ष 2020 में सितंबर की 30 तारीख की रात को और 11 मई 2020 की दोपहर को, 12 दिसंबर 2020 की रात 8 बजे और 3 मार्च 2021 की रात को अलग-अलग ट्रेप कैमरों में अलग-अलग बाघ कैद हुए हैं। इस पूरे मामले में खास बात यह है कि बाघों के ट्रेप होने की जानकारी नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) को भी है एनटीसीए के अफसरों ने बाघों के होने की स्वीकृति भी दे दी है। इस मामले को पिछले एक साल से सिर्फ बाघों की सुरक्षा के लिहाज से सार्वजनिक नहीं किया जा रहा था। अफसरों का कहना है कि बाघों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है ऐसे में हमने इसे सार्वजनिक नहीं किया था।

एक बाघ दुर्लभ
इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया में बाघों के मौजूद होने के अलावा एक और बड़ी खुशखबरी भी है। यहां मौजूद बाघों में से एक बाघ छोटे कद का है और हेल्दी है। अभी तक इस तरह का बौना मोटा बाघ भारत में ट्रेस नहीं हुआ है। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) के अफसरों ने स्थानीय टाइगर रिजर्व के अफसरों को बताया कि प्रथम दृष्टि यह बाघ किसी विशेष प्रजाति का लग रहा है। इस प्रजाति का बाघ अभी तक भारत में ट्रेस नहीं हुआ है। ऐसे में अब इस विशेष प्रजाति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...