Google Analytics Meta Pixel प्रदेश में अब तक 35.58 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी - Ekhabri.com

प्रदेश में अब तक 35.58 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर 1 नवम्बर 2023 से धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। गत डेढ़ माह में अब तक राज्य के 7 लाख 86 हजार 463 पंजीकृत किसानों से 35 लाख 57 हजार 374 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। किसानों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 2 हजार 739 धान उपार्जन केन्द्र बनाएगए हैं।

धान खरीदी के एवज में किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड द्वारा अपेक्स बैंक को अब तक कुल 7 हजार 313.02 करोड़ रूपए जारी किया गया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के सहुलियत को ध्यान में रखते हुए सुगमतापूर्वक धान खरीदी के निर्देश दिए गए हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में निर्धारित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने को कहा गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों को धान खरीदी व्यवस्था का निरंतर निरीक्षण करने को भी कहा गया है।

राज्य शासन द्वारा इस वर्ष प्रदेश के किसानों से 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इस खरीफ विपणन वर्ष में धान बेचने के लिए प्रदेश के 26.86 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें कुल पंजीकृत रकबा 33.15 लाख हेक्टेयर है, वहीं 2.59 लाख नवीन किसानों ने पंजीयन कराया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक कुल धान खरीदी 35.57 लाख मीट्रिक टन धान में से 27.43 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 17.02 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Read Also  राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आत्मीय स्वागत

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 15 दिसम्बर को 59 हजार से अधिक किसानों से 2.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। आज की धान खरीदी के लिए 76 हजार 463 टोकन जारी किए गए थे। इनमें टोकन तुंहर हाथ एप के तहत 28 हजार 082 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *