Google Analytics Meta Pixel कलिंगा विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए‘‘फर्स्ट स्टेप -2020‘‘ का ऑनलाईन आयोजन - Ekhabri.com

कलिंगा विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए‘‘फर्स्ट स्टेप -2020‘‘ का ऑनलाईन आयोजन

नया रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले विज्ञान विभाग में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के स्वागत के इंडक्शन कार्यक्रम ‘‘फर्स्ट स्टेप – 2020‘‘ का ऑनलाईन आयोजन संपन्न हुआ। नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान कलिंगा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधि, उपलब्ध सुविधाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की गयी। इस आयोजन में नए विद्यार्थियों के स्वागत के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिता, क्वीज प्रतियोगिता, गीत नृत्य एवं सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

‘‘कोरोना महामारी‘‘ प्रकोप के कारण शासन के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ सभी कार्यक्रम ऑनलाईन किए जा रहे है। इसीलिए नए विद्यार्थियों के लिए स्वागत का कार्यक्रम ‘‘फर्स्ट स्टेप – 2020‘‘ का ऑनलाईन आयोजन संपन्न किया गया।

‘‘फर्स्ट स्टेप – 2020‘‘ के ऑनलाईन आयोजन के प्रथम चरण में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डाँ. आर श्रीधर, महानिर्देशक डाँ. बैजू जॉन, कुलसचिव डाँ संदीप गांधी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाँ. आशा अंभईकर और अकादमिक मामले के प्रमुख श्री राहुल मिश्रा की उपस्थिति में ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती वंदना करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर नए विद्यार्थियां के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय सभागार में वरिष्ठ छात्रा सुश्री डी. वसावी ने स्वागत गीत और मनमोहक नृत्य का लाइव परफार्मेंनस किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाँ. संदीप गांधी ने नए विद्यार्थियों को स्वागत भाषण के माध्यम से कलिंगा विश्वविद्यालय के अब तक के स्वर्णिम सफर और उपब्धियों को बताते हुए कहा कि हमने बहुत कम समय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संपूर्ण देश में अपनी पहचान दर्ज की है। उच्च शिक्षा के लिए इस विश्वविद्यालय का चयन किया है। हमें पूरा विश्वास हैं कि हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

Read Also  कोविड के इलाज के लिए तैयार नया अस्पताल

कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डाँ. आर. श्रीधर ने नए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कलिंगा विश्वविद्यालय का उद्देश्य व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ अनुसंधानपरक एवं मूल्य आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। जिससे विद्यार्थी अपने सर्वोत्कृष्ट लक्ष्य को प्राप्त करे और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने देश और समाज में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभा सके। हम वैश्विक मानदंड के अनुसार विद्यार्थियों को तैयार करने में यकीन रखते है। जिससे आप किसी भी नए परिवेश में स्वयं को ढाल सकें।

कलिंगा विश्वविद्यालय के महानिर्देशक डाँ. बैजू जॉन ने कहा कि आत्मविश्वास के साथ सही दिशा का चयन करके हम प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको विश्वस्तरीय अनुभवी प्राध्यापकों की टीम, सर्वोत्कृष्ट अधोसंरचना और संसाधन और शोध आधारित शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ की मिस इंडिया (फेमिना) सुश्री स्पंदना पाली उपस्थित थीं जिन्होंने अपने महत्वपूर्ण उद्बोधन से विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली चुनौतियों मानदंडो प्रतिस्पर्धा माहौल का सामना कैसे करें इसके बारे में अपने विचार बच्चों के साथ साझा किया।

विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डाँ. शिल्पी श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय के अंतर्गत विज्ञान संकाय के अंतर्गत सभी पाठ्यक्रमों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि- ‘‘आज विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित पारंपरिक शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ अनुसंधानपरक ज्ञान प्राप्त करना बहुत आवश्यक है। कलिंगा विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करता है। जिससे शिक्षा के उपरांत वह अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकें।

स्वागत समारोह के अगले चरण में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डाँ. प्रतीक जगताप ने पावर प्वाइंट के मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से नए विद्यार्थियों को कलिंगा विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के साथ-साथ यहाँ के प्रशासनिक और अकादमिक अधिकारियों का परिचय दिया एवं विश्वविद्यालय के मिशन, विजन, और रोडमैप के बारे में विस्तार से बतलाया। दिन भर चले इस कार्यक्रम को विभिन्न सत्रों में बांटा गया था। जिसमें संबंधित विभाग के प्राध्यापकों का परिचय, अकादमिक मामले के प्रमुख अधिकारी राहुल मिश्रा का सत्र, उपकुलसचिव कुमार श्वेताभ एवं विश्वविद्यालय समन्वयक गौसिया खातून और परीक्षा विभाग के श्रीकांत सिंह का सत्र प्रमुख था। जिसमें विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

Read Also  कोविद 19 अप्डेट्स: आज 89 नये मरीज मिले, 647 सक्रिय मरीज और 1885 हुई ठीक

इसके पश्चात विद्यार्थियों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धक के लिए ऑनलाईन क्वीज प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, प्रेरणादायक वीडियों की प्रस्तुति, गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता, टंग ट्विस्टर, हौजी जैसे अनेक मनोरंजक कार्यक्रम, संपन्न हुए।

कार्यक्रम का कुशल संचालन कपिल केलकर एवं डॉ. विनीता दीवान ने किया, जिनका सहयोग अविनाश कौर, हिमांशु झाड़े और डॉ. हिंडोले घोष ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा और अतिथियों के लिए आभार प्रदर्शन छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाँ. आशा अंभईकर ने किया।

उक्त कार्यक्रम में विज्ञान विभाग के डाँ. प्रतीक जगताप, डाँ. विश्वास, डाँ. जी.वी.जी. राव, अभिषेक पांडेय, सरबरी बानो और प्रियंका और विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *