Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी बातों को लेकर नोंक झोंक हो सकती है। आप काम को लेकर कोई बड़ा जोखिम न लें। आपको किसी पारिवारिक समस्या को छोटा नहीं समझना है। आप अपने मन में कोई बात ना रखें। यदि आपको कोई समस्या महसूस हो, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। निजी मामलों को तो आप घर में रहकर ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। परिवार में आपको सुख-शांति बनाए रखनी होगी। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको यदि कोई वाहन चलाएं, तो बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई चोट-चपेट आदि भी लगने की संभावना है। आप अपनी संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी किसी क्रिएटिव काम को करने के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

मिथुन राशि : आज आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने कामों में कुछ कठिनाइयां तो आएंगी फिर भी आप उनका डटकर सामना करेंगे। किसी नए बिजनेस की आप योजना बना सकते हैं। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आएंगे। आपके ऊपर यदि कोई लोन चल रहा था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आप योग और व्यायाम से अपनी छोटी-मोटी समस्याओं का आसानी से दूर कर सकते हैं। रुपए पैसे के मामले में आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ा सकते हैं। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग फिलहाल रुक जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने कामों को ईमानदारी से करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में नयापन आएगा, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपको सामाजिक दायरे में रहकर ही काम करना होगा। आप अपने बिजनेस की योजना में कोई बदलाव न करें, नहीं तो बाद में आपको समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी पूजा-पाठ में शामिल हो सकते हैं। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कामों में नई-नई ऊंचाइयां लेकर आएगा। पारिवारिक संबंधों में सामंजस्यता बनी रहेगी। आपको अपने किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने प्रमोशन को लेकर अपने बॉस से बातचीत कर सकते हैं और आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपकी कोई शुगर या बीपी से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। आर्थिक मामलों को लेकर आप किसी पर भरोसा ना करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप खुलकर बातचीत करें, जिससे कि दोनों के बीच आपसे किसी बात को लेकर तनाव है, तो वह भी दूर हो सकेगा। आप अपने व्यापार में किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें, क्योंकि उससे आपको धोखा मिलने की संभावना है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि थकान थी, तो वह भी दूर होगी। आप काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकाले। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसमे भी आप ढील देने की कोशिश करें। आपके मन में किसी काम को लेकर निराशा बनी रहेगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज अच्छा रहने वाला है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आप अपने सहयोगियों से मन की बात कह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा न बने, नहीं तो इसके साथ आपकी नौकरी में समस्याएं बढ़ सकती है। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यापार में आपको अच्छा धन लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके कुछ छुपे हुए शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने किसी जमीन जायदाद के मामले को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

कुंभ राशि : आज का दिन व्यापार में कुछ अड़चनें लेकर आने वाला है। आपको किसी काम को लेकर तनाव हो सकता है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्यार और स्नेह बना रहेगा। आपको किसी परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। आप किसी अजनबी के बातों में ना आएं और कोई निर्णय सोच समझकर लें।

मीन राशि : आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाएंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कामयाबी मिलने से उसको प्रमोशन आदि मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरे होने से आपके दिल में काफी खुशी रहेगी। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बना रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *