Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में कुछ उलझनें बनी रहेगी। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। यदि आपको कोई जिम्मेदारी मिले, तो उसको लेकर आप ढील बिल्कुल ना दें और अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएं। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थी किसी खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए धन के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपका धन को लेकर हाथ भी खुला रहेगा और धन आगमन के रास्ते भी खुलेंगे, क्योंकि आप बिजनेस के साथ-साथ किसी दूसरे काम की भी तैयारी कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी आंख और कान खुले रखकर काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आस पड़ोस में लोगों से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। संतान के मनमौजी स्वभाव के कारण आपकी उनसे खटपट हो सकती है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत में समस्याएं लेकर आएगा। आप यदि किसी बात को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी और पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर भी आप एकमत रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। आपकी कोई कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।

कर्क राशि : आज आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे, लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। विदेश जाकर व्यापार कर रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिलेगा। आप अपनी संतान की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट हो सकता है। आपको कुछ अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपकी किसी योजना को लेकर आप परेशान थे, तो वह भी आपको बेहतर लाभ देगी।  आप किसी के साथ पार्टनरशिप में  हाथ मिला सकते हैं। वैवाहिक जीवन में नयापन आएगा, जिससे आप पुरानी समस्याओं को भूलकर आगे बढ़ेंगे। आपका रिश्ता और मजबूत होगा, लेकिन आपकी किसी बात को लेकर  माताजी से आपकी झड़प हो सकती है, जिससे रिश्ते में कड़वाहट बढे़गी।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले में सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आप अपने धन का खास ख्याल रखें। यदि आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिले, तो आपको उसमें भी ध्यान देना होगा। आपको भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा और आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी जल्दबाजी के कारण कार्यक्षेत्र में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव पसंद आएगा। आपके प्रमोशन के बाद भी आगे बढ़ सकते हैं।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके कामों में कुछ नयी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, जिन्हें आप भाई व बहनों की मदद से मिलकर दूर करेंगे। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण समस्याएं बढ़ेंगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपका कोई पारिवारिक मामला आपको टेंशन दे सकता है। आपकी कुछ नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकते हैं। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, जिससे आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। लापरवाही आपकी समस्याओं को बढ़ा सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों की किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी, जिससे उनके छवि और निखरेगी। आप कार्यक्षेत्र में किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा ना बने, नहीं तो इससे आपके विरोधी बढ़ेंगे और पारिवारिक रिश्ते में भी कड़वाहट खड़ी हो सकती है।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको परिवार में बुजुर्गों का पूरा साथ मिलेगा, उनके आशीर्वाद से आप अपने कामो में आगे बढ़ेंगे और सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात हो सकती है। आप दोनों एक दूसरे को बेहतर जानने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देंगे।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा योजना बनाकर चलें। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आप अपने किसी पुराने लेनदेन को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले।

Read Also  आज का राशिफल

 

मीन राशि : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्होंने यदि किसी से पार्टनरशिप की थी, तो वह आपके व्यापार में अच्छा खासा ध्यान लगाएंगे, लेकिन आप योजनाओं में बदलाव थोड़ा सोच समझकर करें। आप किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आप किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। संतान आपसे पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई बातचीत कर सकती है। आपको उनकी टेंशनों को दूर करना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *