Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आपका आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे, जिसका आपको भविष्य में लाभ अवश्य मिलेगा। आज परिवार के किसी सदस्य को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आप कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए लाभदायक रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह लाभ कमा पाएंगे।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे। आज आपको ससुराल पक्ष से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज यदि आप कोई व्यापार करेंगें, तो वह आपके लिए उत्तम लाभ देने वाला रहेगा।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज नौकरी कर रहे लोगों को घर के कामों पर भी ध्यान देना होगा, तभी वह पूरे हो पाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने अधिकारियों से प्रमोशन मिल सकता है, जिसके आपके मन की इच्छा पूरी होगी। यदि आपकी कुछ मानसिक परेशानियां चल रही थी, तो उनसे आज आपको राहत मिलती दिख रही है। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपको व्यापार में कुछ जोखिम उठाने से बचना होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। शीघ्रता व भावुकता में यदि कोई निर्णय लिया, तो वह आपको परेशानी में डाल सकता है, इसलिए सतर्क रहें। सायंकाल के समय आज आप देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उम्मीद से बढ़कर सफलता दिलाने वाला रहेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में आज सफलता हासिल होगी। यदि आज आप अपने जरूरी कार्य को छोड़कर किसी की मदद के लिए आगे आएंगे, तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे, इसलिए सावधान रहें और आपके कुछ शत्रु भी आपके बनते हुए कामों को देख कर उनकी राह मे रोड़ा अटका सकते हैं।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपना समय ना कर नष्ट करते हुए अपने व्यापार में मेहनत करके आगे बढ़ना होगा, तभी आप नई-नई योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपके पारिवारिक रिश्तो मे दरार पड़ सकती है। सायंकाल के समय आज आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से सफलता दायक रहेगा। व्यापार के लिए कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिसके कारण आपको लाभ अवश्य होगा। यदि आज आप अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर किसी कार्य को शुरू करेंगे, तो उसमें आप सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, उनको सफलता अवश्य हासिल होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपकी किसी ऐसे प्रयोजन से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से पूरा कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी प्रयोजन के घर जा सकते हैं। आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से वाद विवाद हो, तो उसमें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो यह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है।
धनु राशि : आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायंकाल का समय आज अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते है। आज आपका आपने किसी परिजन से वाद विवाद होने के कारण मानसिक तनाव रहेगा, जिसके कारण आपका मन कार्य में भी नहीं लगेगा। आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। यदि आप व्यवसाय मे परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो इसमें दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उसमें अपने पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपका अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई बाद विवाद चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है, लेकिन आज आपके जीवन साथी को अकस्मात कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं आने देना है। यदि ऐसा किया, तो यह आपके लिए कोई नुकसानदायक रहेगा।
मीन राशि : आज का दिन आपका विवाहित जीवन आनंद पूर्वक व्यतीत होगा, क्योंकि आप अपने जीवनसाथी पर आंख बंद करके भरोसा करेंगे और वह भी आपका भरोसा नहीं तोड़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज दिन मेहनत भरा रहेगा, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...