Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे और अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी समय निकालेंगे। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके आगे बढ़ना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी वाद-विवाद को मिल बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें परिवार के सदस्यों को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा, जिससे आपके रक्त संबंधी रिश्तों में भी मजबूती आएगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। यदि आपने बिना सोचे समझे धन का लेनदेन किया, तो इससे आपका धन फंसने की संभावना है। शेयर मार्केट में भी आप बहुत ही सोच विचार पर धन लगाएं। आपको अपनी माताजी की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। आप अपने कामों को पूरा करने की कोशिश में काफी मेहनत करेंगे।

 

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है।  डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को कोई अच्छा मौका मिलेगा। आप अपने व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। कुछ नए लोगों से मिलना जुलना आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

सिंह राशि : आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। संतान को नौकरी से संबंधित किसी काम के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें। कार्य क्षेत्र में आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है। विद्यार्थियों की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। प्रॉपर्टी की खरीद -फरोख्त की योजना बना रहे थे, उसमें भी आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको छोटी-छोटी बातों पर बेवजह उलझनें से बचना होगा और आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। परिवार में समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी,  लेकिन टीम वर्क के जरिए काम करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों को कल पर ना टालें। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज के दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो ही आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी पूजा-पाठ के आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। आप बेवजह बातों को लेकर क्रोध न करें। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिल सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप अपने कामों को लेकर बुद्धि और विवेक से निर्णय लेंगे, तो किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष करने के लिए रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अनुभवों से लाभ मिलेगा। अध्ययन और आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही करने से बचना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपका कोई कानूनी मामला सुलझेगा।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें और यदि आप काम को लेकर कोई लोन लेना चाहते थे, तो वह भी आपका आसानी से मिल जाएगा। संतान के शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर कुछ नए-नए आईडिया आएंगे, जिन्हें आप तुरंत अपने व्यवसाय में लगाएं। सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो आप उसे यदि नजरअंदाज करेंगे, तो ही वह बढ़ सकती है। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके दिए गए सुझावों से काफी खुश रहेंगे और आपके प्रमोशन की बात भी पक्की हो सकती है।

 

मीन राशि : आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। आपको अपने रिश्तों में समानता लाने की कोशिश करनी होगी। आपको कोई काम को पूरा करने में यदि समस्या रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप  अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपको टीम वर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *