Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों में आज आपस मे किसी बात पर नोकझोंक होगी, जिसकी वजह से कोई वाद-विवाद पनप सकता है, इसलिए आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। नए संबंधों से आज आपका भाग्य चमकेगा। व्यापार में भी आज आपको लाभ के कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।

वृष राशि : आज के दिन आपको अपने द्वारा शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। भाई व बहनों के साथ भी आपके रिश्ते में मजबूती आएगी, जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयासरत हैं, उनको भी आज कुछ बेहतर अवसर हाथ लगेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले अपने काम में स्पष्टता बनाए रखें  अन्यथा आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है।

मिथुन राशि : आज आपको अपने व्यापार में चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनसे लाभ ले पाएंगे। नौकरी कर रहे  जातक यदि आज किसी छोटे व्यवसाय को करना चाहते हैं, तो वह भी उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में व्यस्तता के कारण कुछ दूरियां आ सकती हैं।

कर्क राशि : आज आप अपने आप में ही मस्त नजर आएंगे। यदि आप रोजगार में बदलाव की कुछ योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को शिक्षा के  क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। यदि आज आप किसी नई संपत्ति, भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदना चाहते हैं, तो उसके क्रय विक्रय पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरी मे आज आपको अपने किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान ना देते हुए आगे बढ़ना होगा।

सिंह राशि : आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में विरोधियों की चाल और लोकापवाद से बचने के लिए होगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। भाई व मित्रों के साथ आज आपको कार्य करने के कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसमें आप कुछ निवेश भी करेंगे और भविष्य में उसका लाभ उठाएंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके कर्मोद्योग में तत्परता से भरा रहेगा। आज यदि घर अथवा नौकरी में कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें भी आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा व अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज आपको अचानक से कुछ धन लाभ हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।

तुला राशि : आज का दिन आपको अपनी परेशानियों से  मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं। आज आप अपने घर के मरम्मत व रंगाई पुताई करवाने पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। संतान को कार्य क्षेत्र में उन्नति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि परिवार की कोई समस्या चल रही है, तो आज आप उसका समाधान भी निकालने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आप अपने व्यवसाय की उधेड़बुन में ही लगे रहेंगे। आज किसी सरकारी संस्था से आपको लाभ मिल सकता है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो  वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा, नहीं तो वह आपकी उन्नति की मार्ग में बाधा बन सकते हैं। संतान से आज आपको अचानक कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी।

धनु राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आपको अपने किसी परिजन की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है, लेकिन आपको किसी  की मदद करने से पहले ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। कार्य क्षेत्र में आज आपके द्वारा लिए गए कार्य लाभप्रद रहेंगे, लेकिन आपको अपने रोजमर्रा के कार्य में कोताही नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप किसी परेशानी में आ सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि आपका कोर्ट कचहरी में कोई मामला लंबे समय से लंबित पड़ा है, तो आपको उसकी ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो वह लंबे समय लटक सकता है। नौकरी पेशा जातकों को आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर अचानक कुछ अतिथियों का आगमन हो सकता है, जिसमे परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज व्यस्तता के कारण भी अपने जीवनसाथी के समय के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन लोकापवाद में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से उत्तम होगी। व्यापार में यदि आज आप कुछ परियोजना शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें आपको भाग्य का साथ भी अवश्य मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज उनके मन मुताबिक कार्य मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। यदि सायंकाल के समय आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, क्योंकि इसमें आपकी वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपकी संतान से जुड़ी कुछ समस्याओं को हल करने में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें आज उनको जीत मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई खास उपलब्धि मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा, सायंकाल के समय आज आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा, लेकिन यदि आपको कोई रोग है, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है, इसलिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...