Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपके दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव होगा, लेकिन वह आज किसी परिवार के वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त हो सकता है। संतान के दायित्वों की पूर्ति होने से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए एकाग्र होकर जुटना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श कर सकते हैं। बिजनेस में उन्नति देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लांच करेंगे,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के कारण आज आप अपने बच्चों के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आप अपने किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने किसी मित्र के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपने भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करना होगा।

मिथुन राशि : किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आज आप अपने कुछ घर के रुके हुए कार्यों में व्यस्त रहेंगे और अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप किसी सरकारी कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे, जिसमें आपको खुशी होगी व किसी संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। यदि आज भाइयों के साथ कोई अवरोध हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा, नहीं तो आपके आपसी संबंधों में दरार आ सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने किसी परिवार के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका कुछ धन भी व्यय होगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनको आज जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा। आज आप अपने घर के अंदर साफ सफाई व रंगाई पुताई भी करवा सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर कोई नोकझोंक हो सकती है। यदि ऐसा हो,तो उन्हे मनाने की कोशिश करें। संतान को आज किसी नए कोर्स में दाखिला दिलवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन को अपने घर दावत पर आमंत्रित कर सकते हैं।

सिंह राशि : आज का दिन राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा, क्योंकि आज उनको कुछ आय के ऐसे स्त्रोत प्राप्त होंगे, जो उनकी आय को दोगना करेंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति लाभदायक रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा व जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा आज बढे़ेगी, तभी आज आप संतान के विवाह संबंधी किसी से सलाह मशवरा करेंगे, तो उसमें आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित होते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं के पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। जीवन साथी के सहयोग से आज  व्यापार की मुश्किलें हल होंगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने घर परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो विपरीत परिस्थितियों में आपके शत्रु इसका फायदा उठा सकते हैं। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति की मजबूती के लिए व्यवसाय में कुछ नए अवसर ढूंढ लेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य होगा। आज आपको कोई भी निर्णय लेने में दूसरे से मदद नहीं लेनी है, क्योंकि वह आपको कोई गलत सलाह भी दे सकते हैं। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई परेशानी हो, तो डाक्टरी परार्मश अवश्य लें।

वृश्चिक राशि : आज आपको किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना ही बेहतर होगा,नहीं तो इसमें यह कानूनी हो सकता है, लेकिन आज आपको किसी भी निर्णय को लेने में भी सावधानी बरतनी होगी। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको परिवार के किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण पारिवारिक तनाव की स्थिति आ सकती है, लेकिन वह किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होगी। आज किसी पुराने मित्र के मिलने से आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु राशि : आज का दिन आपको बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णयों में आशातीत सफलता दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से यदि आज आप अपने व्यापार के किसी निर्णय को लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी परिजन की मदद से अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने किसी परिजन की सेहत को लेकर भी थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे जिसके कारण आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी मिल सकती है। शासन व सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। व्यापार में आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे व्यापार करना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज सामाजिक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों से आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा व आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं।

कुंभ राशि : आज रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे,जिसके कारण आपको लाभ भी अवश्य होगा, लेकिन आप कुछ व्यर्थ की उलझन में फंसे रहेंगे, जिनके कारण आपको कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है, इसलिए आज आपको व्यर्थ की उलझनों को छोड़कर आगे बढ़ना होगा, क्योंकि वह आपके लिए बेकार होंगी। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कुछ बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिसके कारण उनकी आर्थिक चिंता समाप्त होगी। संतान की शिक्षा से संबंधित आज किसी मामले को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपकी पारिवारिक मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ बेहतर अवसर हाथ आएंगे, जिसके कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन उनको ऐसा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो उनके कुछ नये शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आप अपने किसी परिजन से समय पर मदद ना मिलने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आज आप अपने धन को किसी के कहने पर निवेश करेंगे, तो वह धन आपका डूब सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...