Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज के दिन आपको विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपने बीते समय में संतान के लिए कहीं निवेश किया था, तो आपको वह दोगुना होकर मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर भी आपको मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। यदि आपके भाई बहन आपको आज कोई सीख दें, तो आपको उसे मानना बेहतर रहेगा। सांयकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपका अपने आस पडोस में किसी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, जो लोग कोई कारोबार करते हैं, उनको आज खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो उसमें आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है, इसलिए रुकना ही बेहतर है। आज आप अपने पिताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा ना करने के कारण उनसे डांट खानी पड़ सकती है। छोटे व्यापारी यदि आज अपने व्यवसाय में किसी नई योजना को लागू करेंगे, तो उसके लिए उनको अपने किसी परिजन से विचार विमर्श करना बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार की कुछ डीलों को लेकर व्यस्त रहेंगे, जिनके लिए आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी। आज आपको व्यापार में भी मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण भविष्य के लिए भी बचा पाने में सफल रहेंगे। आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी बुरी संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कर्क राशि : आज का दिन अध्यात्म कार्य में व्यतीत होगा। आज आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो उनके लिए भी आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से कोई बेहतर अवसर आ सकता है। यदि आपकी माताजी से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आज आपको भी भागदौड करनी पड़ सकती है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज आपको अपने किसी सदस्य से धोखा मिलने के कारण परेशान रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिणाम भी लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और उन्हें अपने किसी प्रिय से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, जिसमें उन्हें किसी से लिए रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है, जो लोग किसी नए रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं, उनको आज अपने किसी परिजन के द्वारा कोई खुशखबरी मिल सकती है। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी से धन का लेनदेन करें, तो बहुत ही सावधानी से करें।

कन्या राशि : आज आपको अपने आसपास के लोगों को पहचान कर ही उनकी बातों को मानना बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई धोखेबाज व्यक्ति मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको संभलकर रहना होगा, क्योंकि आज आपके कुछ विरोधी आपको गलत सलाह दे सकते हैं, लेकिन आपको उसमें अपने दिल और दिमाग दोनों से ही फैसला लेना बेहतर रहेगा। आज यदि आपकी कोई झूठी तारीफ करें, तो आपको उसमें सतर्क रहना बेहतर होगा, क्योंकि वह आपका विरोधी भी हो सकता है। आज सायंकाल के समय अपनी माता को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आज आपका अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करते हुए नजर आएंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को आज जिस विषय में वह कमजोर है, उस पर कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपके घर परिवार का माहौल त्योहार जैसा रहेगा, क्योंकि परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से परिवार के सदस्यों में उत्साह बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से भी कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कोई दूसरी नौकरी मिल सकती है, लेकिन उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज के दिन जो लोग किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने जा रहे हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको प्रॉपर्टी में कोई बेहतर सौदा हाथ लग सकता है। आज सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिन लोगों ने अपने धन का कहीं निवेश करने का सोचा है, तो उनके लिए आज दिन बेहतर रहेगा, इसलिए दिल खोलकर निवेश करें, तभी आप उसका लाभ उठा पाएंगे। साले व बहनोई से आज आपका कोई वाद विवाद हो सकता है, इसलिए आज आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका अपने जीवनसाथी से भी कोई मनमुटाव हो सकता है।

धनु राशि : आज यदि आपके जीवन में कुछ उलझानें चल रही थी, तो वह जीवनसाथी की मदद से दूर होंगी, इसलिए आज आपको उनसे बातचीत करके अपनी सभी समस्याओं का हल ढूंढना होगा। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा, जिसके कारण कार्य क्षेत्र में भी आज उत्साहित नजर आएंगे। छोटे भाई बहनों के लिए आज आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो किसी वाहन के दुर्घटना होने का भय बना हुआ है, इसलिए आज आप सावधान रहें।

मकर राशि : आज आपको अपने घर और व्यापार दोनों जगहों पर कड़वाहट को मिटाने या बदलने के कला को सीखना होगा, तभी आप आप अपने व्यापार में किसी से कोई कार्य निकलवाने में कामयाब हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी से चिकनी चिकनी बात करेंगे, तभी उनकी नाराजगी समाप्त होगी। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को आज कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। परिवार में यदि कोई विवाह योग के सदस्य है, तो उनके लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिसके कारण परिवार के बाकी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशि : यदि आपके मन में कुछ अवरोध चल रहे हैं, तो वह समाप्त होंगे, तभी आप किसी कार्य में मन लगा पाएंगे अन्यथा आज आप अपने कार्य क्षेत्र पर भी ध्यान ना देने के कारण किसी कार्य में गलती कर सकते हैं और नौकरी कर रहे जातकों को डांट भी खानी पड़ सकती है। आज आपकी माता जी का जीवनसाथी से कोई वाद-विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा, जिसके कारण आप अपने आपको काफी हद तक स्वस्थ्य महसूस करेंगे, लेकिन फिर भी आपको अपने योग और व्यायाम को शामिल अवश्य करना है, तभी आप फिट रह सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा, लेकिन आप उन पर लगाम लगाने की भी पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन फिर भी आप उसमें कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति मे पड़ सकते हैं। आध्यात्मिक  क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। यदि आपने पहले किसी को उधार दिया था, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान ना देकर आगे बढ़ना यही बेहतर रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...