Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे उत्साह से करेंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके व्यवसाय के रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको बाहरी भोजन से परहेज बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के जरिए आज आपको कोई सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग किसी नई योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उनके लिए भी आज दिन बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का सहयोग भी भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

वृष राशि : आज का दिन आपके व्यक्तित्व में कुछ आकर्षण देखा जा सकता है। आज आपकी कोई दिली इच्छा भी पूरी होगी। आज आपकी बहन के विवाह प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है, जिसका आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जो लोग अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित थे, आपकी वह चिंता भी समाप्त होगी। सामाजिक स्तर पर भी आज आपकी वाणी का प्रभाव आपको एक अलग पहचान दिलवा सकती है, जिसके कारण सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, वहां आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आपके खर्चों में अचानक से वृद्धि हो सकती है, जो आपको ना चाहते हुए मजबूरी में करना पड़ेगा, लेकिन आपको खर्च करते समय अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा,। छोटे व्यापारियों को आज किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई पीड़ा हो सकती है, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा, जो लोग घर से बाहर नौकरी में कार्यरत हैं, उनकी सेहत में आज कुछ गिरावट आ सकता है, जिसके कारण आपको अपने परिवार के सदस्यों की याद सताएगी। यदि आज आपको कोई कार्य सौंपा जाए, तो आज आपको उसे जिम्मेदारी से पूरा करना होगा, नहीं तो परिवार में कोई वाद विवाद हो सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपकी मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। यदि परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो आज वह भी समाप्त होगी, जिसके कारण पारिवारिक एकता बढे़गी। आज परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने जैसी शुभ सूचना प्राप्त हो सकते हैं, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपको अपने वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। यदि आपने जल्दबाजी में किसी निर्णय लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है, जो लोग किसी नए व्यवसाय के लिए प्रयासरत है, उनकी आज इच्छा भी पूरी होगी।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अपने ऑफिस के पेंडिंग कामों की ओर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। आज आप अपने पारिवारिक बिजनेस में अपने भाइयों से कुछ सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, क्योंकि उनके कुछ पुराने कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी।

कन्या राशि : आज आपके अंदर परोपकार की भावना जागेगी, जिसके कारण आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही किसी की मदद करनी होगी, नहीं तो बाद में आपके धन कोष में कमी आ सकती है। आज आप अपने कुछ बिगड़े हुए कामों को भी अपने पिताजी की मदद से बना सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आज आप संतान को किसी नए व्यवसाय को कराने की भी सोच सकते हैं। विद्यार्थियों को भी आज यदि विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो वह आवेदन कर सकते हैं।

तुला राशि : आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको कोई रोग अपनी पकड़ में ले सकता है, लेकिन योग और ध्यान से अथवा डॉक्टरी सलाह से उसे दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी, नहीं तो बाद में आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आज आपको अपने मन में आ रहे गलत विचारों से भी अपने ध्यान को हटाना होगा। आप अपने मन में आ रही बातों को अपनी माता को अपनी बहन से साझा कर सकते हैं, लेकिन आज आपको व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से पहले सावधान होना होगा, नहीं तो आपका धन डूब सकता है। आप किसी गलत काम में भी फंस सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी, क्योंकि आज आपके अंदर थोड़ी सुस्ती रहेगी, जिसके कारण आप अपने कार्यों की ओर सक्रिय नहीं रहेंगे, लेकिन व्यापार की किसी डील के फाइनल होने के बाद आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसके कारण आप अपने कामों की ओर भी सक्रिय रहेंगे। जो लोग साझेदारी में किसी व्यवसाय को करते हैं, उनको आज लाभ हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। सायंकाल के समय आपको अपने भाई बहनों के साथ मिलकर संतान के विवाह में आ रही समस्या का समाधान खोजना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि : नौकरी कर रहे जातकों को अपने आसपास रह रहे ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा, जो मुंह के आगे तो आपकी तारीफ करते हैं, लेकिन पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं, क्योंकि आज वह आपकी पीठ में छुरा घोपने का काम करेंगे और वह आपके अधिकारियों से आपकी चुगली लगा सकते हैं और आपका प्रमोशन भी रुकवा सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को भी किसी की कानों सुनी बातों पर भरोसा नहीं करना है, जब तक आप किसी को देख ना ले। आज सायंकाल के समय आपका कुछ वाद विवाद हो सकता हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आपका व्यवहार भी आज कुछ बदला-बदला लगेगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज छोटे व्यापारियों को व्यापार में कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, उनके कुछ शुत्रु भी आज उनके मित्र बने नजर आएंगे, जिसे देखकर उन्हें हैरानी होगी, लेकिन उन्हें उन पर भरोसा करने से पहले उन पर कड़ी नजर रखनी होगी, कहीं वह उनका भरोसा ना तोड़ दे। विद्यार्थियों को आज अपने कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी, जिसके कारण शिक्षा में आ रही समस्याएं भी समाप्त होगी। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन प्रेम जीवनजी रहे लोगों के लिए प्रसन्नतादायक रहने वाला है क्योंकि आज वह अपने साथी के बारे में अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं, जिसके कारण उनके विवाह की बात भी आगे बढ़ सकती है, जो लोग लंबे समय से किसी वाहन की खरीदारी के लिए कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नहीं खरीद पा रहे थे, तो आज उनका वह सपना भी पूरा होगा। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे और उनका समाधान भी खोजने मे सफल रहेंगे। आज आपको किसी से भी धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा, जिसके कारण आप किसी से भी नहीं डरेंगे और सभी से बात शेयर करेंगे और अपनी बात सभी के सामने रखेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को भी आज मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज उन्हें अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपका अपनी माताजी से यदि कोई वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...