Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके दिन की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, लेकिन सायंकाल तक व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान तो होंगे, लेकिन आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे और आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। आपको कुछ शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, जिनके लिए आप परेशान रहेंगे, लेकिन अपनी परेशानी किसी से नहीं कहेंगे। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों अथवा सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। अपनी किसी रुचि को निखारेंगे।

वृष  राशि : आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के विरोधी आज उनकी अच्छी छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। यदि आपका कोई कानून संबंधित मामला लंबे समय से लंबित है, तो उसमें आपको उसे बातचीत करके  समाप्त करवाना होगा और एक नए बजट को भी बना कर रखना होगा।

मिथुन राशि : आज आप अपना धन धर्म-कर्म के कार्य में लगाएंगे, जिससे आप का मनोबल और ऊंचा होगा। आपको अपने किसी भी प्रयोजन से बातचीत करते समय एक बार अवश्य सोचना होगा, नहीं तो आपकी बात का बुरा माना जा सकता है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि किसी समस्या के कारण परेशान हैं, तो आज उसका समाधान अवश्य मिलेगा। सायंकाल के समय अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने की किसी योजना को बना सकते हैं, जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। आप अपने भाई को कुछ धन उधार भी दे सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा।  यदि आपको किसी की मदद करने का मौका मिले, तो उसमें आपको बढ़-चढ़कर आगे नहीं बढ़ना है, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। अपने मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को भी  दूर करना होगा। आप अपने आलस्य को छोड़कर रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आप कुछ धन उधार दे सकते हैं। आप  किसी नए व्यवसाय को करने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य  मिलेगी।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज आप मानसिक तौर पर खुद को मजबूत महसूस करेंगे, लेकिन आपको किसी परीक्षा की तैयारी में जुट कर मेहनत करनी होगी, तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस के द्वारा शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने भाई बहनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें आप उनकी कुछ समस्याओं को भी सुनेंगे। आपका मानसिक बोझ भी कुछ बढ़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को  अपनी छवि को बनाए रखने के लिए अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह उनका कोई वाद विवाद भी करा सकती है।

कन्या राशि : आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, इसलिए आपको एक सही बजट प्लान करके चलना होगा। अपने जीवनसाथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आपकी बुराई आपके जीवन साथी से कर सकता है, जिसके कारण आप दोनों के बीच आपसी मतभेद बढ़ सकता है। समाज में आज आपको अच्छी छवि बनाए रखने मे कुछ समस्या उत्पन्न होगी। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं। आपको अपनी माता-पिता से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में कुछ चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने मन की किसी बात को अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में जुटकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। आपको यदि किसी मजबूर व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। संतान की पढ़ाई को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। सायंकाल का समय  आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपको अपनी प्रिय वस्तुओं के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आपके तेज के कारण आपके शत्रु आपस में ही लड़ कर नष्ट हो जाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कुछ नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। परिवार के माहौल को ठीक बनाए रखने के लिए वाद विवाद की स्थिति में भी आपको दोनों पक्षों की सुनना बेहतर रहेगा। अच्छी सोच आपको कुछ अच्छे परिणाम दिलवाएगी। यदि आप किसी से कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं, तो आपको उसमें तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। यदि आज आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित है, तो उसमें आपको विजय प्राप्त हो सकती है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए बेवजह की चिंताओं का रहेगा। आपके कुछ व्यापार की समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनी रहेंगी। आपको घर अथवा ऑफिस कहीं पर भी किसी को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं सौपनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। यदि घर परिवार में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उससे दूर रहना बेहतर रहेगा। जीवन साथी से यदि संबंधों में दरार चल रही थी, तो आज उनमें मधुरता आएगी। भाई – बहनों के साथ आज कुछ जरूरी योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके पिताजी को सिर दर्द अथवा आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

मकर राशि : आज छोटे व्यापारियों को किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह उनके लिए कोई बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। यदि आपने  कहीं पर भी किसी के कहने से निवेश किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही गड़बड़  में भी लापरवाही नहीं बरतनी है, नहीं तो बाद में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप जीवन साथी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को भी किसी से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। जल्दबाजी में आपको किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को नहीं लेना है, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखा, तो आपकी उलझाने बढ़ जाएंगी। आपकी मनोरंजन के कार्यक्रमों के प्रति रुचि और बढ़ेगी। यदि परिवार का कोई सदस्य आपसे किसी बहस बाजी में पड़े, तो आपको उनकी बातों को दिल से नहीं लगाना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है।

मीन राशि : आज का दिन आपको परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से लेनदेन करते समय सावधानी बरतनी होगी। किसी को भी काम में किसी प्रकार की शिकायत का मौका ना दें। आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उन परिस्थितियों मे आपको उसमें धैर्य बनाए रखना होगा। आपको  बुखार, सिर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अपने घर परिवार की किसी भी समस्या का समाधान परिवार के सदस्यों की सहमति से करने में सफल रहेंगे, जिससे घर में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। दोस्तों के साथ कहीं जाने का प्लान बनेगा और अच्छा खर्चा होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...