आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें रिश्तेदारों व दोस्तों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को आज प्रमोशन मिलता दिख रहा है, लेकिन उनके कुछ गुप्त शत्रु उनकी तरक्की देखकर परेशान रहेंगे। आप अपने रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा करेंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो उनके कष्टों में  वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार में छोटे बच्चे  मौज मस्ती करते नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपको आशातीत सफलता मिलती दिख रही है, लेकिन आपको अपने किसी पुराने मित्र से बातचीत करते समय तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो उन्हें आपकी किसी बात का बुरा लग सकता है। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके अपने शत्रुओं को मात देने में भी कामयाब रहेंगे। विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी के कहने पर अपने धन का निवेश करने से बचना होगा। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्ष भरा रहेगा। यदि कोई भी विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होती हो, तो उसमें धैर्य से काम लेना होगा। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारे। प्रेम से बोलकर ही आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि कोई कार्य मन मुताबिक ना हो, तो उसमें भी आपको हार नहीं माननी है, उसे दोबारा करने की पूरी कोशिश करनी होगी।

कर्क राशि : कार्यक्षेत्र में आपको अपनी कला को दिखाने का मौका मिलेगा, जिससे आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी की मदद के लिए आगे आएं, तो अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा है, तो उसमें आपको विजय प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी से आज आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी। आपको धन का लेनदेन करने से पहले सावधान रहना होगा। सायंकाल के समय आप अपने पिताजी के साथ किसी जरूरी कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि : आज आप पूरे उत्साह से भरपूर नजर आएंगेऔर कामकाज भी पूरे जोश के साथ करेंगे, जिसके कारण आप अपने रुके हुए कार्य को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। आपके अपने किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी, जिसे देखकर आपक मन प्रसन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी को तरक्की करते देख आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि परिवार में के सदस्यों में कोई आपसी वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी सुलझ सकता है। आपको आपका उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

कन्‍या राशि : आज आपके लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है, क्योंकि आप अपनी मीठी वाणी और अपनी चतुर बुद्धि से अपने सभी शत्रुओं को मात देने में सफलता हासिल करेंगे। माता पिता से आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। यदि आपने संतान के लिए भविष्य में पहले कभी धन निवेश किया था, तो आपको वह वापस मिल सकता है। व्यापार के लिए किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपका भाइयों के साथ कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा।  आप उलझनों के कारण किसी भी काम की ओर ध्यान नहीं लगा पाएंगे, जिसके कारण आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, लेकिन यदि आप किसी नए व्यवसाय को करने जा रहे हैं, तो उसे आज वास्तविक रूप दे सकते हैं, लेकिन आपको सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपका कार्य देखकर आपके सीनियर भी प्रसन्न रहेंगे,  जिसके कारण वह आपको पदोन्नति भी दे सकते हैं। छोटे व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, क्योंकि आप जितनी मेहनत करेंगे, व्यापार में आज आपको उतना लाभ नहीं मिलेगा, जिसके कारण आपके मन में थोड़ी निराशा होगी। आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें अपने भाइयों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। यदि परिवार के किस सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह समाप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की बातों को सुनना व समझना होगा,
नहीं तो उनके बीच कोई विवाद खड़ा हो सकता है। सायंकाल का समय आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए अग्रसर रहेंगे, लेकिन आपको अपनी ऊर्जा को व्यर्थ के कामों में बर्बाद नहीं करना है, नहीं तो आपके कुछ कार्य लटक भी सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर मेहनत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपकी अपने जीवनसाथी से कोई अनबन चल रही है, तो आप उन्हें मनाने में भी कामयाब रहेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे परिजनों को कोई बेहतर लाभ मिल सकता है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

मकर राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आनंद लेंगे, जिसमें आपकी परिजनों से मेल मिला होगा। आप अपने मनोरंजन के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के कुछ नए मित्र भी बन सकते है। नौकरी में कार्यरत लोगों के कार्य से प्रसन्न होकर उनके अधिकारियों द्वारा उन्हे शाबासी भी मिल सकती है, जिसके कारण उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय आपको अपने धन को किसी को उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह समाप्त होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। संतान की तरक्की से आज आपका नाम रोशन होगा, जिससे आपका मन परेशान होगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनको सामाजिक आयोजनों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, उनकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार में धन लाभ की भरपूर स्थिति बनती दिख रही है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आप अपने कुछ पुराने कर्ज को उतारने में सफल रहेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपके जीवनसाथी और माताजी के बीच कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको दोनों पक्षों के सुनना बेहतर रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, लेकिन उनके साथ आप किसी पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं, जिसके बाद आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको खाने पीने पर ध्यान देना होगा। आप अपनी मेहनत से और समझदारी से कार्य क्षेत्र के काफी मुद्दों को आसानी से हल करने में सफल रहेंगे, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *