Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए दौड़ते नजर आएंगे, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कहीं दूसरे इसे आपका स्वार्थ ना समझें, इसलिए आज दूसरों के साथ-साथ अपने कामों को भी प्राथमिकता दें। आज आपको कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना है, जिसके पूरा होने में आपको विलंब हो, क्योंकि यदि ऐसा कोई कार्य किया, तो वह पूरा नहीं होगा। संतान की प्रगति को देख आज मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आज आपको अपने व्यापार के लिए कोई शुभ समाचार देकर जाएगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार की प्रगति को देखकर आपके कुछ शत्रु आपसे ईशा करेंगे, लेकिन परेशान ना हो, वह आपस में ही लड़का नष्ट हो जाएंगे और आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी और आज आपको किसी भी देश में रह रहे परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। प्रॉपर्टी के मामले में कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे, जो आपको भरपूर लाभ देकर जाएगी। यदि कहीं निवेश करने का मन हो, तो आज दिल खोलकर करें, क्योंकि भविष्य में उसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने किसी मित्र की चिंता सता सकती है, जिसकी आप हर संभव मदद भी करेंगे। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए नए कार्य को करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ संपत्ति के संकेत लेकर आ रहा है। यदि आज आप कोई घर व दुकान खरीदना चाहते हैं, तो आज आप उसे खरीदने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपकी संपत्ति में इजाफा होगा और आपको प्रसन्नता होगी। परिवार के सदस्य आज आपकी प्रगति देखकर आपके लिए कोई छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा। आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने में आप संतुष्ट रहेंगे।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा और आज आप यदि किसी नए कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आप अपने कार्यस्थल में भी कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा, लेकिन आज आपको अपने घर व नौकरी या व्यवसाय आदि मे किसी से कोई वाद-विवाद पनपता है, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकती है। आज आप लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे, जिसका आपको लाभ होगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज का काफी समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे और बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। दान पुण्य के करने से आपके यश में वृद्धि होगी। आज आप मन से काफी पॉजिटिव रहेंगे। आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपके   अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आज यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार किया हुआ है, तो वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आपको अपने व्यापार में यदि धन लाभ कम भी होगा, तो आपको उससे संतोष होगा और आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने बॉस से संबंधों में सुधार होगा। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मौज बहार का दिन रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी, इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज आप सामाजिक कार्या में योगदान के लिए भी आगे आएंगे, जिससे लोग आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे, लेकिन आज आपका अपने पिताजी से कोई विवाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको उनकी बात सुननी व माननी चाहिए। विद्यार्थियों को आज यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह भी आज कर सकते हैं।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की वजह से आपके परिवार में खुशियां आएंगी, जिसके कारण परिवार के सदस्यों से यदि कोई अनबन थी, तो वह भी समाप्त होगी और रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन यदि आज आप किसी को धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें क्योंकि उनके वापस आने की संभावना बहुत कम है। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई बात बनें, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ अधिक व्यस्तता लेकर आएगा। आज आपको अपने सभी कार्य को पीछे रखकर अपनी धीमी गति से चल रहे व्यवसाय को प्राथमिकता देनी होगी, तभी आप अपने व्यवसाय की गति को तेज कर पाएंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रह जातकों को आज अपने कार्य पर ही फोकस करना होगा, नहीं तो जल्दबाजी के कारण वह अपना काम बिगाड़ सकते हैं, जिसके कारण उन्हें अधिकारियों से डाट खानी पड़ सकती है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। आज आपके दांपत्य जीवन के लिए सुखद समय रहेगा। संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिसके कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। यदि आपने आज अपने बिजनेस में अपने पार्टनर की सलाह से किसी निर्णय को लिया, तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है, इसलिए अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर ही कार्य करें।

मीन राशि : आज का दिन आपकी मनोकामना की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने घर को रिनोवेट कराने के लिए भी कोई धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन इसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके घर घरेलू स्तर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...