Google Analytics Meta Pixel दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मां-बेटियाें समेत पांच की मौत और 19 घायल - Ekhabri.com

दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मां-बेटियाें समेत पांच की मौत और 19 घायल

दतिया-दतिया मेंं ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हैं। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। ट्रैक्टर में सवार सभी लोग मंदिर जा रहे थे, इस दौरान हादसा हो गया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां टैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 से अधिक लोग घायल हो गए। मरने वालों में तीन मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के समय टैक्टर-टॉली में करीब 30 लोग सवार थे। सभी रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे, इस दौरान दुरसड़ा थाना क्षेत्र के जोरा मैथाना पाली गांव के पास सुबह करीब पांच बजे यह हादसा हो गया। दतिया एसपी की ओर से जानकारी दी गई कि भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम कुरेथा और मैथाना- पाली की पुलिया के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा है, चिकित्सकों को सभी घायलों के बेहतर इलाज के दिशा-निर्देश दिए हैं। छह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर निकले थे 200 लोग
जानकारी के अुनसार दीसवार गांव के करीब 200 लोगों एक साथ रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे। सभी छह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर एक साथ निकले थे। इस दौरान ग्राम कुरेथा और मैथाना-पाली की पुलिया पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे गिरकर पलट गया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन लड़कियां और दो महिलाएं शामिल हैं। इनमें से दो लड़कियां और एक महिला एक ही परिवार की हैं। परिवार में एक साथ तीन लोगों की मौत से मातम पसर गया है। वहीं, हादसे से पूरे गांव में गमगीन माहौल है।

दो बेटियों के साथ मां की भी मौत
हादसे की सूचना के बाद दतिया पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर हादसे की जानकारी ली।। पुलिस के अनुसार हादसे में क्रांति (17) पिता नवल किशोर, कामनी (19) पिता नवर किशोर और सीमा (30) पत्नी नवल किशोर की मौत हो गई। ये तीनों एक ही परिवार की थी। इसके अलावा हादसे में रोशनी (17) पिता रमेश अहिरवार और सोनम (11) पिता चंदन अहिरवार की भी जांच चली गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *