मुंबई: लॉकडाउन के प्रतिबंधों में कुछ ढील दिए जाने के बाद जेनेलिया और रितेश देशमुख अपने बच्चों को लेकर लातूर के एक फार्म में गए हैं. मंगलवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बच्चों को पेड़ की छांव में पढ़ाती नजर आ रही हैं.
इस वीडियो को शेयर करते हुए जेनेलिया ने कैप्शन में लिखा, “बच्चे कमाल के होते हैं, वे हर चीज में खुद को ढाल लेते हैं, लेकिन एक ऐसी मुश्किल घड़ी में माता-पिता होने के नाते हमें फिक्र होती रहती है कि हम किस तरह के संसार में अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं. मैं शहर में रहकर पली-बढ़ी हूं और रितेश शहर और गांव दोनों में रहे हैं…मैं इसे लेकर उनसे अकसर ईष्र्या करती हूं और तब मैंने सोचा कि मैं भी जितना संभव हो सके अपने बच्चों को प्रकृति व पशु-पक्षियों के करीब रखना पसंद करूंगी.”
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ”लॉकडाउन को लागू हुए तीन महीने बीत चुके हैं और तब से हम मुंबई से दूर अपने गांव में रह रहे हैं..अब जब लॉकडाउन हटा दिए गए है, तो ऐसे में हमें अपने फार्म में जाने का मौका मिल गया…हमारे बच्चों को एक नया क्लासरूम मिला, वे पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ते-लिखते रहते हैं और उन्हें ऐसा करते देख हमें काफी संतुष्टि का अनुभव होता है..मैं अपने परिवेश के प्रति पहले से ज्यादा जागरूक, जानवरों के प्रति पहले से ज्यादा दयालु हूं..जैसा कि किसी ने ठीक ही कहा है कि हमें अपने पूर्वजों से पृथ्वी विरासत में नहीं मिली है, हम इसे अपने बच्चों से उधार लेते हैं.”
इस वीडियो को अब तक 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. कमेंट कर फैन्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. बता दें कि जेनेलिया और रितेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. दोनों सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर कर फैन्स को एंटरटेन करते रहते हैं.
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...