अभिनेता अपनी फिल्मों से प्रशंसकों को प्रभावित करते रहते हैं। हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी लाखों लोगों को प्रभावित किया है। पटना से ऐसे ही एक प्रशंसक कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 14वें सीजन में बतौर प्रतिभागी पहुंचे। उन्होंने अमिताभ अभिनीत फिल्म रोटी कपड़ा और मकान देखकर अपना पहला स्कूटर खरीदा था।
सेट पर मौजूद सूत्र के मुताबिक, पंजीकरण विभाग के सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी 62 वर्षीय अमित सिन्हा ने बताया कि वह फिल्म में अमिताभ के किरदार को एक हाथ से बाइक चलाते देखकर काफी प्रभावित हुए थे। इस पर अमिताभ ने उस सीन का जिक्र करते हुए बताया कि वह वैसा नहीं था, जैसा वह समझ रहे हैं। विजय का केवल एक हाथ था। वह एक हाथ से बाइक चलाता था। मैं एक हाथ से बाइक कैसे चला सकता था।
मनोज जी (अभिनेता मनोज कुमार) ने कहा था कि बाइक चलाने के लिए डुप्लीकेट की जरूरत है। मैंने उनसे कहा कि मैं यह सीन कर लूंगा। उन्होंने पूछा कि कैसे। मैंने कहा कि मैं हाथों के बिना बाइक का एक्सीलेटर अपने दांतों से खींच सकता हूं। एक्सीलेटर का वायर निकालकर दें, मैं अपने दांतों से उसको खीच लूंगा। मैंने उन्हें बताया कि कालेज के दिनों में मेरे दोस्तों के पास एक ही स्कूटर हुआ करती थी। हम एक-दूसरे से स्कूटर मांगकर घूमने जाया करते थे। हमने उस स्कूटर को इतना चलाया कि उसका एक्सीलेटर टूट गया।
इसके बाद हम एक्सीलेटर के वायर को अपने मुंह में लेकर दांतों से खींचकर चलाने लगे। वहां से सीखा हुआ आइडिया इस फिल्म में इस्तेमाल किया था। मंगलवार को अमिताभ बच्चन के 80वीं जन्मतिथि का जश्न केबीसी के सेट पर मनाया गया था, जिसका हिस्सा बनने का मौका प्रतिभागी अमित को भी मिला। वह इस बात से बेहद खुश भी नजर आए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...