रायपुर। आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली समेत पूरे देश में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां आप और विपक्ष के लोग सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं, तो वहीं भाजपा के लोग इस कार्रवाई को सही बता रहे हैं। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में हुई कार्रवाई अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है। इस मामले में पीसीसी प्रभारी सचिन पायलट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े कर दिए है। वहीं इस मामले में मंत्री ओपी चौधरी ने भी पलवार किया है। उन्होंने केजरीवाल के साथ-साथ पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर भी बड़ा हमला बोला है।
सचिन पायलट ने क्या कहा?
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट बिलासपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान पायलट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी पर चिंता व्यक्त की। पायलट ने कहा कि एजेंसियों का उपयोग कर विपक्षियों को निशाना बनाया जा रहा है। इलेक्टेड चीफ मिनिस्टर को रात के अंधेरे में गिरफ्तार किया गया, कल की घटना निंदनीय है। पहले झारखंड में हुआ फिर दिल्ली में हुआ, अब और न जानें कहां कहां ऐसा किया जाएगा।
केजरीवाल के साथ-साथ भूपेश बघेल पर मंत्री ओपी का हमला
वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, कानून अपना काम कर रहा है। आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ। इस शराब घोटाले को तत्कालीन सीएम की शह मिली थी। शराब घोटाले के पैसे से तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुर्सी बची रही। भूपेश बघेल ढाई साल के बाद भी सीएम के पद पर बने रहे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि, उन्होंने शराब घोटाले का पैसा गांधी परिवार को पहुंचाया। मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि, प्रदेश में शराब घोटाला करने वालों को सजा मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, महादेव ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ FIR हुई है और ED न्यायिक प्रक्रिया के तहत काम कर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...