उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवक ने पूर्व प्रेमिका के बात नहीं करने पर उस पर तेजाब से हमला करवा दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात नाबालिग व्यक्ति ने युवती पर तेजाब से हमला कर दिया, जिसमें उसका हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने एक नाबालिग को पैसों का लालच दिया था।
सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेजाब फेंकने वाले नाबालिग की पहचान की और उसे हिरासत में लिया। उसने पूछताछ में पूरे मामले की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इसके बाद मुख्य आरोपी महेंद्र प्रजापति की तलाश शुरू की गई और पूरे इलाके में घेराबंदी कर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस को महेंद्र के पुलिया के पास होने की सूचना मिली। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह बाइक पर वहां से भागने लगा, लेकिन अचानक बाइक के फिसलने से वह गिर गया। महेंद्र ने पुलिस को पास आते देख गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, और एक बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में महेंद्र ने बताया कि वह और पीड़िता एक-दूसरे से प्यार करते थे। युवती ने उससे बात करनी बंद कर दी थी। कई बार फोन करने पर भी वह कोई जवाब नहीं देती थी, जिससे नाराज होकर उसने एक नाबालिग को दो हजार रुपए का लालच देकर वारदात को अंजाम दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...