रायपुर। रायपुर के महापौर सोमवार को एक नए अभियान के साथ लोगों के बीच पहुंचे। मोर महापौर मोर द्वार नाम के इस अभियान के तहत निगम के पार्षद, अफसरों की टीम ने शहर के गोगांव और कबीर नगर इलाके का दौरा किया। करीब 6 घंटे तक निगम की टीम लोगों के बीच रही। इस दौरान नाली, कचरा, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतें लेकर भीड़ शिविर स्थल पर पहुंच गईं। जोन 1 और 8 के मोहल्लों में लगे शिविर में दिन भर में 315 शिकायतें पहुंचीं। निगम की तरफ से दावा किया गया है कि इसमें 301 मामलों को सुलझा लिया गया, बाकी 14 मामलों में कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। इस अभियान के पहले दिन जोन 1 के संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 में गोगांव के मिडिल स्कूल गोगांव और जोन क्रमांक 8 के पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 में सामुदायिक भवन कबीर नगर में शिविर लगाया गया। रायपुर विधायक सत्यनारायण शर्मा, हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष और विधायक कुलदीप जुनेजा, सभापति प्रमोद दुबे रायपुर रायपुर ग्रामीण सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा एमआईसी सदस्य नागभूषण राव यादव,जोन 1 के अध्यक्ष मनीराम साहू, जोन 8 के अध्यक्ष घनश्याम क्षत्रिय जैसे पदाधिकारी भी शिविर में पहुंचे हुए थे। नगर निगम की एक खास बस में सवार होकर ये सभी मौके पर पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं।
इस तरह की परेशानियां
सुखराम नगर इलाके में लोगों ने बताया कि नाला नहीं होने की वजह से पानी निकासी की समस्या है। विधायक सत्यनारायण शर्मा और महापौर ने इस वजह से अपनी निधियों से 5 – 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। दोनों शिविरों में नया राशन कार्ड, डुप्लीकेट राशन कार्ड, नया आधार कार्ड, आधार कार्ड में सुधार, नया लाइट लगाने, बन्द लाइटों को सुधारने, नाली पुलिया सफाई, कचरे का उठाव, नया नल कनेक्शन, भवन अनुज्ञा, पीएम स्वनिधि योजना, वेंडर कार्ड, लोन, सम्पत्ति कर, आय प्रमाण पत्र, मितान कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे आवेदन आए।
अगला शिविर यहां
28 जून को जोन क्रमांक 1 बाल गंगाधर तिलक, वार्ड क्रमांक 18 के सियान सदन गुढ़ियारी में और एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 के अशोक नगर में पार्षद कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...