रायपुर, 11 अगस्त 2024 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से रायपुर में 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शाम 7.30 बजे लाभांडी स्थित एक स्थानीय होटल में होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही वन मंत्री केदार कश्यप, केन्द्रीय वन महानिदेशक और भारत सरकार के विशेष सचिव जितेंद्र कुमार सहित अन्य एलीफेंट विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री साय पूर्व में रायगढ़ सांसद रह चुके हैं और वे जशपुर जिले के वनांचल क्षेत्र से आते हैं, जहां हाथियों का अधिक विचरण होता है। इन क्षेत्रों में मानव-हाथी द्वंद की समस्या के कारण फसल नुकसान, जनहानि और संपत्ति की हानि जैसी समस्याएं उभरती हैं। इन समस्याओं के समाधान और विशेषकर वनवासियों के हित में कार्य करने के उद्देश्य से रायपुर में प्रोजेक्ट एलीफेंट की स्टीयरिंग कमेटी की 20वीं बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
इस बैठक में मानव-हाथी द्वंद की रोकथाम, हाथियों से होने वाले जन-धन के नुकसान के बेहतर प्रबंधन के संबंध में सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। इस स्टीयरिंग कमेटी में भारत सरकार के उच्च अधिकारी, वन्यप्राणी विशेषज्ञ, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, कृषि, विद्युत और रेलवे विभाग के अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, हाथी मित्र दल, समाजसेवा संगठन और वन्यप्राणी क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले नागरिकों के साथ चर्चा करेंगे।
इसके अलावा, ड्रोन तकनीक और सूचना तकनीक के माध्यम से हाथियों के विचरण पर नजर रखने के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) सुधीर कुमार अग्रवाल सहित भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...