रायपुर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में विशेष रूप से उनकी सेवा में समर्पण की सराहना की और उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और लंबा जीवन की कामना की। साय ने इस बधाई के लिए आदित्यनाथ जी का धन्यवाद भी व्यक्त किया।









