नई दिल्ली । उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से जारी शीत लहर मंगलवार को और तेज हो गई। जबकि राजस्थान में तेज और ठंडी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, हिमाचल प्रदेश में शीतलहर में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई। कश्मीर में हल्की बर्फबारी से पर्यटकों में उत्साह देखा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जगह जगह हिमपात हुआ।
हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से जारी शीत लहर मंगलवार को और तेज हो गई। दोनों राज्यों में हिसार के अलावा, नारनौल, अमृतसर और चंडीगढ़ सहित कई स्थानों पर पिछली रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हिसार में तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर में तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिल्ली में तापमान गिरा
दिल्ली भी शीतलहर से ठिठुरती रही और यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी दिल्ली का औसत तापमान बताने वाली सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार रात न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है। विभाग के अनुसार, आया नगर और लोधी रोड मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.6 डिग्री सेल्सियस और 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी
राजस्थान में तेज और ठंडी उत्तरी हवाओं के असर के चलते मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई वहीं कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू और उससे नीचे माइनस में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में तापमान शून्य से नीचे चार डिग्री सेल्सियस, चूरू में जमाव बिन्दु शून्य डिग्री, सीकर में शून्य से नीचे एक डिग्री, पिलानी और भीलवाड़ा में 01-01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दर्जन जिलों में तेज सर्दी पड़ने की चेतावनी जारी की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 26, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 26, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...
By User 6 /
July 27, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...
By User 6 /
July 28, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...
By User 6 /
July 28, 2026 /
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...