राजस्थान के कोटा में अध्ययनरत छत्तीसगढ़ के सैकड़ों छात्र लॉकडाउन की वजह से वहां फंस गए थे, उन्हें मंगलवार को सकुशल छत्तीसगढ़ वापस लाया गया। दो दिनों पहले इन छात्रों की वापसी के लिए यहां से 96 बसें भेजी गई थीं। कोटा से वापस लौटे छात्र अभी अपने घरों को नहीं जा सकेगें। अलग-अलग शहरों के रहने वाले इन छात्रों को फिलहाल उन्हीं के शहर में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया है। यहां 14 दिन क्वारंटाइन रहने के बाद छात्र अपने घर जा सकेंगे।
दो दिनों के सफर के बाद छात्रों की कोटा से वापसी का दौर शुरू हो गया है। इसी के साथ राज्य में बच्चों के पालकों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि राज्य के करीब तीन हजार छात्र कोटा में अध्ययन के लिए गए थे और लॉकडाउन लागू होने के बाद वे वहीं फंस गए थे। इसे लेकर उनके पालक बहुत चिंतित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इन छात्रों को वहां से वापस लाने के लिए डॉक्टरों की टीम के साथ बसों का काफिला रवाना किया गया था।
क्वारंटाइन की गई बसों में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए इन छात्रों को वहां से वापस लाया गया। अलग-अलग शहरों में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों में इन छात्रों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ले जाया गया है और वहां इनकी स्वास्थ्य जांच होगी। इसके बाद उन्हें यहां 14 दिनों के क्वारंटाइन पर रहना होगा। इसके बाद ही छात्र अपने घरों को जा सकेंगे।
प्रशासन ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि वहां से लौटे सभी छात्र स्वस्थ्य हैं और चिकित्सकों की देखरेख में रखे गए हैं। उन्हें लेकर पालकों को अब चिंता करने की कोई आवश्यक्ता नहीं है। उनका पूरी तरह खयाल रखा जा रहा है और क्वारंटाइन की अवधी पूर्ण होते ही उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया जाएगा
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...