Google Analytics Meta Pixel बस्तरिया इमली की मांग 12 देशों में-बीस अरब रुपए का है कारोबार - Ekhabri.com

बस्तरिया इमली की मांग 12 देशों में-बीस अरब रुपए का है कारोबार

 

जगदलपुर ।आदिवासी बहुल बस्तर में वनोपज ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार माना जाता है, यहीं वजह है कि बस्तर में । 60 फीसदी से अधिक आदिवासी बस्तर की वनोपज पर पूरी तरह से आश्रित है। खासकर बस्तर की इमली की विदेशों में काफी मांग है। बस्तर में खट्टी इमली के साथ-साथ मीठी इमली की भी काफी मांग है। वन विभाग इसकी खरीददारी करने की तैयारी कर रहा है।     विश्व बाजार में थाईलैंड की मीठी इमली की धाक है, लेकिन अब बस्तर की गुड़हा इमली इसे चुनौती दे रही है। वन विभाग बस्तर की गुड़हा इमली की पैकेजिंग और मार्केटिंग की तैयारी में है। संजीवनी मार्ट के माध्यम से इसे बेचने का भी फैसला लिया गया है। अभी कुछ दिन पहले बस्तर जिले के दरभा वन परिक्षेत्र के कनकापाल गांव में गुड़हा इमली की पहली खरीदी की गई है। वन विभाग इस परिक्षेत्र के कनकापाल में लगभग 75 किलो गुड़हा इमली की खरीदी कर इस नए कारोबार की शुरुआत की है। बताया जा रहा है कि यह इमली प्रति किलो 40 रु की दर से महिला स्व-सहायता समूह खरीदेगा। इन समूहों को दोगुना कमीशन भी दिया जाएगा।   छत्तीसगढ़ वन्यजीव बोर्ड के सदस्य और बस्तर वनोपज के जानकार हेमंत कश्यप बताते हैं बस्तर के लगभग हर गांव में 2 से चार गुड़हा इमली के पेड़ हैं। अब तक इसे सामान्य दर पर ही खरीदा बेचा गया है, लेकिन अब इसकी मार्केटिंग की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। हेमंत कश्यप कहते हैं कि मंडी कार्यालय के मुताबिक बस्तर संभाग में सालाना लगभग 20 अरब रुपये की इमली का कारोबार होता है। बस्तर की इमली खाड़ी देशों के साथ दुनिया के 12 देशों को निर्यात की जाती है। बस्तर में खट्टी और मीठी दोनों इमली मिलती है। मीठी इमली यहां गुड़हा इमली के नाम से चर्चित है। खट्टी इमली की मांग हर साल रहती है, लेकिन गुड़हा इमली को आज तक बाजार नहीं मिल पाया है। यहां के लोग लंबे समय से इस इमली की अलग से खरीद-बिक्री की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके एक वृक्ष से औसतन 3 क्विंटल इमली मिल जाती है।    दरभा ब्लॉक के चिंगीतरई में 10 एकड़ भूमि अधिग्रहित कर वनोपज कोल्ड स्टोरेज का निर्माण वन विभाग आगामी दिनों में करने जा रहा है। इन दिनों वन विभाग खट्टी इमली 36 रुपए प्रति किलो की दर से खरीद रहा है। वहीं मीठी इमली की दर 40 रुपये निर्धारित की गई है। गुड़हा इमली छिलका सहित खरीदी की जाएगी. इसे पैकेजिंग कर छत्तीसगढ़ लघु वनोपज मर्यादित समिति की संजीवनी मार्ट के माध्यम से बेचा जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...