Google Analytics Meta Pixel मार्च के पहले हफ्ते में 50 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले, इस राज्य में फिर लग सकता है लॉकडाउन - Ekhabri.com

मार्च के पहले हफ्ते में 50 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले, इस राज्य में फिर लग सकता है लॉकडाउन

मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। फरवरी के मध्य से महाराष्ट्र में कोविड-19 के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले एक हफ्ते में राज्य में औसतन दैनिक मामले सात हजार के आस-पास आ रहे हैं, हालांकि एक मार्च को राज्य में थोड़ी राहत दिखी और उस दिन 6,397 नए मामले सामने आए थे। 28 फरवरी से लेकर पांच मार्च के बीच कोरोना के 51,612 नए मामले सामने आए। 28 फरवरी को महाराष्ट्र में एक दिन में 8,283 नए मामले सामने आए थे, हालांकि एक मार्च को दैनिक मामलों में थोड़ी गिरावट दिखी और उस दिन 6,397 नए मामले सामने आए थे। जबकि दो मार्च को मामलों में बढ़ोतरी हुई और उस दिन 7,863 नए मामले सामने आए। इसके अलावा तीन मार्च को 9,855 नए मामले और चार मार्च को 8,998 नए मामले सामने आए। बता दें कि 17 अक्तूबर 2020 को महाराष्ट्र में एक दिन में 10,259 सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, मुंबई में रोजाना 700 के आस-पास मामले सामने आ रहे हैं।
जिलों में लॉकडाउन की तैयारी
अमरावती जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए लॉकडाउन लगाए जाने या ना लगाए जाने पर फैसला लिया जाएगा। जिलों में अभी स्कूल और शैक्षिक संस्थान बंद हैं। 21 फरवरी को एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में अगले 8-15 दिनों के बीच स्थिति की समीक्षा की जाएगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि तब तक राज्य में किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनैतिक सभा को प्रतिबंधित करने के अलावा कोई राज्यव्यापी प्रतिबंध नहीं लगाया गया था।
-लॉकडाउन पर मंत्रियों का क्या कहना है?
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में एक बार फिर तालाबंदी करने की इच्छा जाहिर ना करते हुए कहा कि मैं दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाना चाहता लेकिन मजबूरी भी कुछ होती है। 28 फरवरी को उद्धव ठाकरे ने यह बयान दिया था और इसके बाद महाराष्ट्र में लगातार मामले बढ़ रहे हैं।  इधर महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मुंबई लोकल ट्रेन को प्रतिबंधित करने पर विचार कर सकती है, जिसे एक फरवरी से आम जनता के लिए खोला गया था। बीएमसी के अतिरिक्त कमिश्नर सुरेश ककानी का कहना है कि नागरिक निकाय मुंबई में किसी तरह का कोई अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने के समर्थन में नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...