
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के लाइवलीहुड कॉलेज जोरा में संकल्प परियोजना के अंतर्गत मुख्यत: महिलाओं के लिए रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन किया गया। इस मेला में 500 से अधिक महिलाएं एवं पुरूष शामिल हुए। निजी क्षेत्र के 14 प्रतिष्ठानों द्वारा भर्ती के लिए साक्षत्कार लिया गया। साक्षात्कार उपरांत 142 महिलाओं को प्रारंभिक रूप से चयनित किया गया है, इनका लिखित एवं कौशल परीक्षण उपरांत अंतिम चयन किया जाएगा। कलेक्टर सह अध्यक्ष, जिला कौशल विकास प्राधिकरण डॉ. एस भारतीदासन के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में आयोजित इस मेला में पात्रा इंडिया बी.पी.ओ. सर्विस, अलर्ट एस.जी.एस. प्राईवेट लिमिटेड, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, टॉप कैरियर सर्विस, यूरेका फोबर्स, जीवन बीमा निगम, क्वालिटी सेल्स एंड सर्विस, परमार एंटरप्राईजेस, एस.आर. हास्पिटल, ग्राम स्वराज तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान आदि नियोजकों द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, जी.एन.एम. आदि योग्यताधारी आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। यह मेला कोविड-19 दिशा-निदेर्शों का पालन करते हुए आयोजित किया गया।
कौशल प्रशिक्षण योजनाओं के लिए 180 युवा चिन्हाकित
मेला में लाईवलीहुड कॉलेज, सीपेट, अपेरल ट्रेनिंग एवं डिजाईनिंग सेटर, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र, महालक्ष्मी कौशल प्रशिक्षण केन्द्र तथा वीनस प्रशिक्षण केन्द्र के संचालकों द्वारा अपने केन्द्रों में संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी प्रदान की गई। कौशल प्रशिक्षण योजनाओं के लिए 180 युवाओं को चिन्हाकित किया गया है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ऋण अनुदान की जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक द्वारा प्रदान की गई। आगामी रोजगार सह कौशल मेला 12 मार्च 2021 को आई.टी.आई. सड्डू रायपुर में आयोजित किया जावेगा, जिसमें युवक-युवती शामिल हो सकते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...