छत्तीसगढ में गोधन न्याय योजना के तहत हरेली पर्व के मौके पर शुरू किए गए गोबर खरीद की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। इस बारे में देश-प्रदेश में अच्छी खासी प्रतिक्रिया देखने मिल रही है। इतना ही नहीं देश में गोबर खरीदने की अनूठी योजना पर प्रसिद़ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने तो पुरी में समुद्र तट पर कलाकृति उकेर कर इसका जिक्र किया। पटनायक ने लिखा-यह है गाय पर जननीति, गोबर खरीदेगी भूपेश बघेल की सरकार।
गोधन न्याय योजना और गोबर खरीदी के बारे में जैसे ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर घोषणा हैशटैग के साथ किया। एक घंटे में यह हैशटैग देश भर में ट्रेंड करने लगा। इस पर लोगों ने ट्वीट कर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और योजना की सराहना की। इसमें छह हजार से भी अधिक लोगों ने ट्वीट किया। देशभर में यह ट्रेंड 13 नंबर तक देखा गया।
छत्तीसगढ का हरेली पर्व कृषि और पर्यावरण से जुड़ा है, इसीलिए गोधन न्याय योजना के तहत गायों के संरक्षण और गोपालन को प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना की शुरूआत सोमवार को हरेली त्योहार के दिन की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में योजना की शुरुआत की। योजना के पहले दिन ही राज्य में पशुपालकों से करीब दो हजार क्वींटल गोबर की खरीदी की गई।
यह है गोधन न्याय योजना
प्रदेश सरकार का दावा है कि गोधन न्याय योजना से पशुपालकों की आय में वृद्धि तो होगी ही, पशुधन की खुली चराई पर भी रोक लगेगी। जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा मिलने से रासायनिक खाद के उपयोग में कमी आएगी। खरीफ तथा रबी फसल की सुरक्षा सुनिश्चित होने से द्विफसलीय क्षेत्र में होगा। भूमि की उर्वरता में सुधार होगा और विष रहित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता बढ़ेगी, इससे पोषण का स्तर और सुधरेगा।
इस योजना के तहत किसानों और पशुपालकों से गोठान समितियों द्वारा दो रुपये प्रति किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है, जिससे महिला स्व सहायता समूहों द्वारा वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जाएगा। तैयार वर्मी कंपोस्ट को 8 रुपए प्रति किलो की दर से सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। खरीदे गए गोबर से अन्य सामग्री भी तैयार की जाएंगी। सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए पहले ही लागू की जा चुकी सुराजी गांव योजना के तहत नरवा-गरवा-घुरवा और बाड़ी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। गोधन न्याय योजना इनमें से गरवा, घुरवा और बाड़ी से ही जुड़ी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By Reporter 1 /
February 22, 2026 /
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...