आवास योजना को लेकर सरकार बड़े बड़े दावे करती है दावे तो यह भी किये जाते हैं कि डबल इंजन की सरकार में कार्य दोहरे गति से हो रही है, लेकिन धरातल की स्थिति देखने पर लगता है कि दावे सिर्फ किताबी ही नजर आते है। एक दावा किया जाता है कि हर गरीब असहाय को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान उपलब्ध कराया जा रहा है।
सूरजपुर जिले के बसदेई निवासी खज्जाद हुसैन शारीरिक रूप से दिव्यांग है। बैंक से लोन लेकर छोटी मोटी दुकानदारी कर आजीविका चला अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन इनके सामने जो सबसे बड़ी समस्या है आवास की। इसके लिए तीन चार वर्षों में पंचायत स्तर से जिला स्तर तक आवेदन दिया और तो और वृद्ध जन सम्मान समारोह में पधारे प्रदेश के मुखिया को भी आवेदन दिया, लेकिन दिव्यांग को कोई सहायता नहीं मिली, जिससे कि इनका आवास बन सकें। यह दिव्यांग अपनी बेबसी से मजबुर कच्चे मकान में किसी तरह जीवन यापन करने को मजबुर है।
स्थानीय विधायक भुलन सिंह मरावी कहते रहे हैं यदि कोई गरीब हितग्राही योजना से वंचित हैं तो पंचायत को और जिला सीइओ को निर्देशित करेंगे और लाभ दिलायेंगे। ये बयान कब दावों में तब्दील होता है और दावा हकीकत होता है और इस दिव्यांग खज्जाद हुसैन एवं ऐसे हितग्राहियों को लाभ मिल पाता है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।










