Google Analytics Meta Pixel Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में बीजेपी से CM, शिवसेना और एनसीपी को डिप्टी सीएम का पद - Ekhabri.com

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में बीजेपी से CM, शिवसेना और एनसीपी को डिप्टी सीएम का पद

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान को अजित पवार ने खत्म कर दिया है. उन्होंने साफ किया कि भारतीय जनता पार्टी से के खाते में मुख्यमंत्री का पद गया है, जबकि शिवसेना और एनसीपी से एक-एक उपमुख्यमंत्री होंगे. अजित पवार ने बताया कि महायुति की दिल्ली में हुई बैठक में इसका निर्णय पहले ही हो चुका है. महाराष्ट्र में महायुति भाजपी सीएम के साथ सरकार बनाएगी.

 

अजित पवार ने कहा कि सीएम पद को लेकर फैसला लेने में देरी पहली बार नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि साल 1999 में सरकार के गठन में एक महीने का समय लगा था. महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है. महायुति ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है. 132 सीटें जीतने के साथ ही भाजपा महाराष्ट्र के भीतर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटों पर जीत हासिल हुई है.

 

5 दिसंबर को शपथ ग्रहण

 

अजित पवार से जब पूछा गया कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बीजेपी से मुख्यमंत्री और महायुति के अन्य दो दलों से दो डिप्टी सीएम होंगे. महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को होगा. हमने एक मजबूत दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है. महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को बताया कि शपथ ग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा. इसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे.

 

दिल्ली से लौटने के बाद शिंदे की तबीयत खराब

 

फिलहाल, महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन भाजपा सूत्रों का कहना है कि भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है. प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी है कि 5 दिसंबर को सीएम का शपथ ग्रहण आजाद मैदान में होगा. फिलहाल मौजूदा समय में एकनाथ शिंदे अपने गांव चले गए हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *