भारत सरकार ने सिंधु जल संधि में संशोधन का अनुरोध किया है। इस संबंध में भारत ने पाकिस्तान को एक नोटिस भी भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोटिस में कहा गया है कि मौजूदा परिस्थितियों में सिंधु जल संधि को बनाए रखना संभव नहीं है। भारत ने इस संधि में बदलाव की आवश्यकता भी बताई है।बता दें कि, भारत सरकार से जुड़े वरिष्ठ सूत्रों ने पाकिस्तान को भेजे गए नोटिस के बारे में जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि, भारत ने साफ तौर पर संकेत दिया है कि यह संधि 1960 से ही प्रभावी है और अब इसके विभिन्न अनुच्छेदों का वास्तविक मूल्यांकन जरूरी है। भारत ने 30 अगस्त को पाकिस्तान को संधि से जुड़ा नोटिस भेजा था।
नोटिस में भारत ने क्या मांग की?
भारत में जारी नोटिस में कहा गया है कि, सिंधु नदी के पानी के उपयोग और जनसांख्यिकी में बदलाव हो रहे हैं। भारत स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ रहा है और संधि में संशोधन पर विचार करना ज़रूरी है। इसके अलावा, भारत ने आतंकवाद का हवाला देते हुए पाकिस्तान की आलोचना की और कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत की उदारता का अनुचित फ़ायदा उठा रहा है।
सिंधु जल संधि से जुड़ी बात खास बातें
19 सितंबर 1960 को भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर हुए। विश्व बैंक ने इस समझौते में मदद की। वहीं भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने कराची में इस संधि पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत सिंधु नदी के पानी का बंटवारा तय किया गया। भारत को तीन पूर्वी नदियों (रावी, सतलुज और व्यास) का पानी मिला, जबकि पाकिस्तान को तीन पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम और चिनाब) का पानी आवंटित किया गया। भारत को अपनी पश्चिमी नदियों पर रन-ऑफ-द-रिवर (आरओआर) परियोजनाओं के माध्यम से बिजली पैदा करने का अधिकार है। संचार के लिए एक चैनल बनाए रखने और संधि के कार्यान्वयन की देखरेख के लिए एक स्थायी सिंधु आयोग की स्थापना की गई है। आयोग की बैठक साल में कम से कम एक बार होती है, जिसकी बैठकें भारत और पाकिस्तान के बीच बारी-बारी से होती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...
By User 6 /
May 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...