Google Analytics Meta Pixel पहले ODI में रोहित-विराट पर होगी नजरें - Ekhabri.com

पहले ODI में रोहित-विराट पर होगी नजरें

रांची के जेएससीए स्टेडियम में रविवार से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोपहर 1:30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में सभी की निगाहें टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी रहेंगी। यह सीरीज उनके लिए 2027 विश्व कप की दिशा में खुद को साबित करने का महत्वपूर्ण मौका मानी जा रही है।

 

 

रोहित और कोहली के लिए यह सीरीज एक तरह से चयन की कसौटी साबित हो सकती है, क्योंकि अगले दो महीनों में भारत केवल छह वनडे खेलेगा। दिलचस्प बात यह है कि 2013 में इसी मैदान पर रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर पहली बार शुरुआत की थी और यहीं से उनका वनडे करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा था। अब वही मैदान उनके भविष्य की दिशा तय करने का अवसर दे रहा है।

 

 

टेस्ट सीरीज में हार के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर पर भी सवाल उठ रहे हैं। उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 विश्व कप तक है, लेकिन यह वनडे सीरीज उनके लिए टीम की रणनीति और चयन को स्थिर करने का अहम मौका है। टीम संयोजन भी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि बुमराह, सिराज को आराम दिया गया है और शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोटिल हैं। मध्यक्रम में वॉशिंगटन सुंदर या नीतीश रेड्डी को मौका मिल सकता है। केएल राहुल की विकेटकीपिंग भूमिका के चलते ऋषभ पंत की प्लेइंग XI में जगह भी चर्चा का विषय है। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप, हर्षित राणा और कुलदीप यादव पर जिम्मेदारी होगी। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका टेस्ट जीत के आत्मविश्वास के साथ उतरेगा। रबाडा और नोर्किया की गैरमौजूदगी में कोएट्ज़ी और बर्गर मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि स्पिन में महाराज महत्वपूर्ण होंगे।

Read Also  सोने-चांदी ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचीं

 

 

रांची की पिच पर नई गेंद तेज गेंदबाजों की मदद करती है, लेकिन बाद में स्पिनरों को फायदा मिलता है। रात में ड्यू पड़ने की संभावना के कारण टारगेट का पीछा आसान हो सकती है। मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की आशंका नहीं है।

 

 

 

कहाँ देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि जियो हॉटस्टार पर मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग – 11

 

भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान-विकेटकीपर), ऋषभ पंत/वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।

 

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

छत्तीसगढ़ में ‘एआई नकल कांड’ से मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा छात्र घेरे में

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *