आजकल हम सभी अपडेट रहने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। आज यह हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। सेलेब्स हों या आम जनता सभी ट्विटर पर खासा एक्टिव नजर आते हैं। सिर्फ जानकारियों के लिए ही नहीं बल्कि ट्विटर का इस्तेमाल आज मनोरंजन के लिए भी किया जाता है, पर इसके इस्तेमाल के साथ इसकी सुरक्षा पर भी कई सवाल खड़े किए जा चुके हैं। कुछ समय से आए दिन ट्विटर पर किसी ना किसी बड़ी हस्ती के हैंडल को हैकर्स द्वारा हैक किया जाता है, जिस वजह से इसकी सुरक्षा पर गहरा सवाल खड़ा हो गया है।
आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स और ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने ट्विटर हैंडल को सिक्योर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो टिप्स और ट्रिक्स के बारे में, जिनके जरिए आपका ट्विटर अकाउंट हैक होने से बच सकता है।
• अक्सर हम अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के लिए ऐसे पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं, जो हमें ज्यादा समय तक याद हों। मगर इस वजह से हमारा पासवर्ड क्रैक करने में हैकर्स को काफी आसानी होती है। अगर आप अपने ट्विटर को सिक्योर करना चाहते हैं तो सबसे पहले एक मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें, जिससे आपके पासवर्ड को डिकोड करना हैकर्स के लिए एक मुश्किल काम हो।
• अपने अकाउंट को लॉगिन करने के लिए टू स्टेप ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें, जिससे अगर कोई दूसरा इंसान आपके अकाउंट को साइन इन करने की कोशिश करें तो आपको सबसे पहले पता चल जाए।
• अक्सर सोशल मीडिया हैकर्स लिंक के जरिए आपके अकाउंट को हैक करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप किसी अंजान लिंक पर क्लिक ना करें, जिससे आपकी निजी जानकारियां किसी और दूसरे यूजर के पास शेयर ना हो सकें। लॉगइन डिटेल्स दर्ज करने से पहले हमेशा सुनिश्चित करें कि आपने Twitter.com के जरिए ही लॉग इन किया हो।
• कई बार आपकी जानकारियां थर्ड पार्टी यानी किसी दूसरे यूजर या ऐप्स को साझा हो रही होती हैं। ऐसे में आपकी जानकारियों के लीक होने का डर होता है। इसलिए आपको अपने ट्विटर हैंडल का थर्ड पार्टी एप्लिकेशन एक्सेस कैंसल करना चाहिए।
• थर्ड पार्टी को अपना यूजरनेम और पासवर्ड कभी भी ना दें, खास तौर पर उन लोगों को अपना पासवर्ड कभी ना बताएं, जो आपके फॉलोअर्स बढ़ाने या आपको वेरीफाई यूजर बनाने का दावा करते हों। ध्यान दें कि ट्विटर कभी भी आपसे आपका ईमेल और पासवर्ड नहीं मांगता है। इसलिए अगर आपके पास ऐसा कोई भी मैसेज आता है, तो उसे अपना यूजरनेम या पासवर्ड बिल्कुल भी साझा ना करें।
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...